• Home
  • छत्तीसगढ़
  • राजिम कुंभ मेला 2026: रायपुर–राजिम मार्ग पर रेलवे चलाएगी दो जोड़ी मेमू स्पेशल ट्रेनें
Image

राजिम कुंभ मेला 2026: रायपुर–राजिम मार्ग पर रेलवे चलाएगी दो जोड़ी मेमू स्पेशल ट्रेनें

रायपुर। छत्तीसगढ़ में आयोजित होने वाले राजिम कुंभ मेला 2026 के अवसर पर यात्रियों और श्रद्धालुओं की सुविधा को ध्यान में रखते हुए भारतीय रेल ने विशेष पहल की है। 1 फरवरी से 15 फरवरी 2026 तक रायपुर–राजिम के बीच 02 जोड़ी राजिम कुंभ मेला मेमू स्पेशल ट्रेनें चलाई जाएगी।

रेलवे से मिली जानकारी के अनुसार, इन विशेष मेमू ट्रेनों का वाणिज्यिक ठहराव मंदिर हसौद, सीबीडी, केंद्री, अभनपुर, मानिकचोरी और राजिम स्टेशनों पर दिया गया है। इससे राजिम कुंभ मेला में पहुंचने वाले श्रद्धालुओं को सीधी, तेज और किफायती रेल यात्रा का लाभ मिलेगा। रेलवे प्रशासन ने बताया कि छत्तीसगढ़ में रेल सेवाओं और अवसंरचना के उन्नयन के लिए भारतीय रेल निरंतर प्रतिबद्ध है। राजिम कुंभ मेला के दौरान यात्रियों की बढ़ती संख्या को देखते हुए यह विशेष व्यवस्था की गई है।

जानिए रायपुर–राजिम–रायपुर मेमू कुंभ मेला स्पेशल का समय

08755 रायपुर–राजिम

रायपुर से 11:55 बजे प्रस्थान

मंदिर हसौद – 12:15

सीबीडी (पीएच) – 12:24

केंद्री – 12:34

अभनपुर – 12:49

मानिकचोरी – 12:57

राजिम – 13:20 आगमन

08756 राजिम–रायपुर

राजिम से 14:00 बजे प्रस्थान

मानिकचोरी – 14:07

अभनपुर – 14:14

केंद्री – 14:22

सीबीडी (पीएच) – 14:31

मंदिर हसौद – 14:43

रायपुर – 15:30 आगमन

रायपुर–राजिम–रायपुर मेमू कुंभ मेला स्पेशल का समय

08757 रायपुर–राजिम

रायपुर से 14:30 बजे प्रस्थान

मंदिर हसौद – 14:48

सीबीडी (पीएच) – 14:49

केंद्री – 15:09

अभनपुर – 15:23

मानिकचोरी – 15:31

राजिम – 16:00 आगमन

08758 राजिम–रायपुर

राजिम से 20:30 बजे प्रस्थान

मानिकचोरी – 20:37

अभनपुर – 20:44

केंद्री – 20:52

सीबीडी (पीएच) – 21:00

मंदिर हसौद – 21:12

रायपुर – 22:00 आगमन

रेलवे की इस व्यवस्था से राजिम कुंभ मेला में शामिल होने वाले श्रद्धालुओं को बड़ी राहत मिलेगी और रायपुर–राजिम के बीच आवागमन और अधिक सुगम होगा।

Releated Posts

छत्तीसगढ़ी गाने पर पत्नी संग पुलिसकर्मी की रील वायरल—यूजर्स ने SSP से कार्रवाई मांगी, जवाब में बोला ‘तोर बबा ए करहि’

बिलासपुर. वर्दी पहनकर रील बनाने का एक मामला सामने आने के बाद हाल ही में एक आरक्षक लाइन…

ByByNandni Manik Apr 11, 2026

उद्योग और श्रम विभाग के आपसी समन्वय से संवर रहा है – छत्तीसगढ़

रायपुर , मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय के नेतृत्व में राज्य सरकार ने जिस स्पष्ट नीति के साथ श्रमिकों और…

ByByNandni Manik Apr 11, 2026

स्वाभिमान की नई पहचान : छत्तीसगढ़ में महिला सशक्तिकरण का स्वर्णिम दौर

रायपुर, छत्तीसगढ़ में वर्ष 2026 को “महतारी गौरव वर्ष” के रूप में मनाते हुए महिलाओं के सम्मान, स्वाभिमान…

ByByNandni Manik Apr 11, 2026

लग्जरी कार में घूमकर चेन स्नैचिंग—भीड़भाड़ वाले इलाकों में वारदात, 7 महिलाओं का गैंग और ड्राइवर गिरफ्तार

रायपुर. राजधानी रायपुर में लग्जरी वाहन से घूम-घूमकर चेन स्नैचिंग करने वाले शातिर महिलाओं के एक गैंग को पुलिस…

ByByNandni Manik Apr 11, 2026

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Scroll to Top