• Home
  • छत्तीसगढ़
  • रेत के ढेर पर खून से सनी हालत में युवक का शव बरामद, शरीर पर गंभीर चोटों के स्पष्ट निशान मिले…
Image

रेत के ढेर पर खून से सनी हालत में युवक का शव बरामद, शरीर पर गंभीर चोटों के स्पष्ट निशान मिले…

रायपुर। राजधानी से लगे तिल्दा थाना क्षेत्र में एक युवक की खून से लथपथ लाश मिलने से इलाके में सनसनी फैल गई है. घटना वार्ड क्रमांक 15 की है, जहां रेत के ढेर पर युवक का शव पड़ा मिला. मृतक के पेट और सीने पर कई गंभीर चोट के निशान पाए गए हैं. प्रारंभिक जांच में चाकू से गोदकर हत्या किए जाने की आशंका जताई जा रही है.

सुबह स्थानीय लोग जब बाहर निकले तो उनकी नजर युवक के शव पर पड़ी. लोगों ने तत्काल पुलिस को सूचित किया. घटना की सूचना मिलते ही पुलिस के वरिष्ठ अधिकारी, क्राइम ब्रांच और एफएसएल (फॉरेंसिक साइंस लैब) की टीमें मौके पर पहुंचीं और जांच शुरू कर दी है.

जानकारी के अनुसार, मृतक की पहचान ललित यादव निवासी नेवरा के रूप में हुई है. फिलहाल पुलिस ने मर्ग कायम कर युवक के शव को पोस्टमॉर्टम के लिए भेज दिया है और हत्या का मामला दर्ज कर अज्ञात आरोपी की तलाश में जुट गई है. आसपास के लोगों से पूछताछ की जा रही है और घटनास्थल के साक्ष्य जुटाए जा रहे हैं.

Releated Posts

छत्तीसगढ़ के दूरदराज इलाकों में बाइक से पहुंचे कलेक्टर और एसपी, ग्रामीणों की समस्याएं सुनीं और मौके पर किया समाधान

सुकमा. जिले के दूरस्थ और दुर्गम इलाकों तक शासन की योजनाओं का लाभ सुनिश्चित करने के उद्देश्य से…

ByByNandni Manik Mar 7, 2026

ग्रामीण बैंक में सेंधमारी, तिजोरी का हैंडल तोड़कर चोरी की कोशिश नाकाम रही

सूरजपुर। जिले के विश्रामपुर थाना क्षेत्र में स्थित एसईसीएल कुमदा कॉलोनी के ग्रामीण बैंक में सेंधमारी का मामला…

ByByNandni Manik Mar 7, 2026

गरियाबंद के गणेश सोनी ने राष्ट्रीय स्तर पर दिखाया दम, NCC प्री-कमीशन कोर्स में छत्तीसगढ़ को दिलाया ऑल इंडिया में पहला स्थान

गरियाबंद। जिले के देवभोग एनसीसी यूनिट के केयरटेकर गणेश सोनी ने ऑल इंडिया एएनओ (Associate NCC Officer) प्री-कमीशन…

ByByNandni Manik Mar 7, 2026

होली के बाद सिम्स अस्पताल में मरीजों की भीड़ बढ़ी, त्वचा और आंखों की समस्याओं के साथ दो दिनों में 465 लोग पहुंचे

 बिलासपुर. होली के रंगों का असर इस बार लोगों की सेहत पर भी देखने को मिला. मिलावटी और…

ByByNandni Manik Mar 7, 2026

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Scroll to Top