• Home
  • छत्तीसगढ़
  • रिश्वतखोरी का वीडियो वायरल, बिल रोककर ठेकेदार से रिश्वत मांगते SDO कैमरे में कैद
Image

रिश्वतखोरी का वीडियो वायरल, बिल रोककर ठेकेदार से रिश्वत मांगते SDO कैमरे में कैद

दुर्ग। सरकारी अधिकारी-कर्मचारी किस कदर भ्रष्टाचार में लिप्त है और बिल पास करने के नाम पर किस तरह रिश्वत ले रहे हैं, इसका ताजा मामला दुर्ग जिले में सामने आया है। अमृत जल जीवन मिशन के तहत कार्यरत एसडीओ एमए खान ने एक ठेकेदार से 1 लाख 20 हजार रुपए की रिश्वत मांगी। ठेकेदार ने रिश्वत तो दी, लेकिन कैमरे के सामने ठेकेदार ने एसडीओ को रिश्वत देते हुए वीडियो बना लिया। अब यह वीडियो सोशल मीडिया पर जमकर वायरल हो रहा है।

दरअसल एसडीओ एमए खान ने ठेकेदार के हर बिल को पास करने के बदले 11 प्रतिशत कमीशन की मांग की थी। ठेकेदार ने जब 11% कमीशन नहीं दिया तो उसका बिल अटका दिया गया। इससे परेशान होकर ठेकेदार ने एसडीओ को रिश्वत दी और इस पूरी घटना का वीडियो बना लिया।

वीडियो में एसडीओ स्पष्ट रूप से रकम लेते दिखाई दे रहे हैं। फिलहाल एसीबी में इसकी शिकायत नहीं पहुंची है, लेकिन एसीबी इस पर स्वतः संज्ञान लेने के लिए जिले के अधिकारियों से सम्पर्क कर रही है। एसीबी ने वायरल वीडियो के संबंध में जानकारी मंगाई है।

Releated Posts

छत्तीसगढ़ के दूरदराज इलाकों में बाइक से पहुंचे कलेक्टर और एसपी, ग्रामीणों की समस्याएं सुनीं और मौके पर किया समाधान

सुकमा. जिले के दूरस्थ और दुर्गम इलाकों तक शासन की योजनाओं का लाभ सुनिश्चित करने के उद्देश्य से…

ByByNandni Manik Mar 7, 2026

ग्रामीण बैंक में सेंधमारी, तिजोरी का हैंडल तोड़कर चोरी की कोशिश नाकाम रही

सूरजपुर। जिले के विश्रामपुर थाना क्षेत्र में स्थित एसईसीएल कुमदा कॉलोनी के ग्रामीण बैंक में सेंधमारी का मामला…

ByByNandni Manik Mar 7, 2026

गरियाबंद के गणेश सोनी ने राष्ट्रीय स्तर पर दिखाया दम, NCC प्री-कमीशन कोर्स में छत्तीसगढ़ को दिलाया ऑल इंडिया में पहला स्थान

गरियाबंद। जिले के देवभोग एनसीसी यूनिट के केयरटेकर गणेश सोनी ने ऑल इंडिया एएनओ (Associate NCC Officer) प्री-कमीशन…

ByByNandni Manik Mar 7, 2026

होली के बाद सिम्स अस्पताल में मरीजों की भीड़ बढ़ी, त्वचा और आंखों की समस्याओं के साथ दो दिनों में 465 लोग पहुंचे

 बिलासपुर. होली के रंगों का असर इस बार लोगों की सेहत पर भी देखने को मिला. मिलावटी और…

ByByNandni Manik Mar 7, 2026

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Scroll to Top