Image

संभाग स्तर पर आयोजित बस्तर ओलंपिक 2025

रायपुर, बस्तर ओलंपिक के सीनियर बालिका वर्ग की खो-खो प्रतियोगिता में इस बार खिलाड़ियों ने अपने शानदार प्रदर्शन से दर्शकों का मन मोह लिया। कांकेर और सुकमा के बीच हुआ फाइनल मुकाबला बेहद रोमांचक रहा, जहाँ दोनों ही टीमों ने बेहतरीन फुर्ती, कसी हुई रणनीति और अद्भुत टीमवर्क का परिचय दिया। इस कड़े संघर्ष के बाद कांकेर की टीम ने प्रथम स्थान पर कब्ज़ा जमाया और खिताब अपने नाम किया। वहीं सुकमा की बालिकाओं ने द्वितीय स्थान प्राप्त किया, जबकि नारायणपुर की टीम तृतीय स्थान पर रही।

संभाग स्तरीय बस्तर ओलंपिक 2025

    प्रतियोगिता में विशेष रूप से सुकमा की खिलाड़ियों के प्रदर्शन ने सभी का ध्यान खींचा। ग्रामीण क्षेत्रों से आने वाली इन बच्चियों ने अपने समर्पण और मेहनत से यह साबित किया कि प्रतिभा किसी सीमा की मोहताज नहीं होती। एकलव्य छिंदगढ़ से सुकमा आई मंजू पोड़ियामी और पम्मी नाग ने खेल के बाद कहा कि उन्होंने पूरी मेहनत और लगन से खेला है, और भले ही इस बार वे दूसरे स्थान पर रहे, लेकिन अगली बार वे पूरे संभाग में प्रथम आने का संकल्प लेकर वापस लौटेंगे। उन्होंने बस्तर ओलंपिक को एक बड़ा मंच बताया, जिसका वे पूरा लाभ उठाना चाहती हैं।

     मैच के दौरान खिलाड़ियों की उत्कृष्ट फिटनेस, तेज गति और चतुराई भरी चालें देखने लायक थीं। प्रशासन द्वारा उपलब्ध कराई गई बेहतर सुविधाओं के कारण खिलाड़ियों का आत्मविश्वास भी बढ़ा है, जिसके फलस्वरूप वे मैदान में नई ऊर्जा और उत्साह के साथ उत्कृष्ट प्रदर्शन कर रही हैं। यह प्रतियोगिता खेल कौशल का प्रदर्शन करने के साथ ही इस बात को भी मजबूती से साबित करती है कि बस्तर क्षेत्र की बेटियाँ अब बड़े मंच पर अपने प्रदर्शन का परचम लहराने के लिए पूरी तरह से तैयार हैं।

Releated Posts

छत्तीसगढ़ी गाने पर पत्नी संग पुलिसकर्मी की रील वायरल—यूजर्स ने SSP से कार्रवाई मांगी, जवाब में बोला ‘तोर बबा ए करहि’

बिलासपुर. वर्दी पहनकर रील बनाने का एक मामला सामने आने के बाद हाल ही में एक आरक्षक लाइन…

ByByNandni Manik Apr 11, 2026

उद्योग और श्रम विभाग के आपसी समन्वय से संवर रहा है – छत्तीसगढ़

रायपुर , मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय के नेतृत्व में राज्य सरकार ने जिस स्पष्ट नीति के साथ श्रमिकों और…

ByByNandni Manik Apr 11, 2026

स्वाभिमान की नई पहचान : छत्तीसगढ़ में महिला सशक्तिकरण का स्वर्णिम दौर

रायपुर, छत्तीसगढ़ में वर्ष 2026 को “महतारी गौरव वर्ष” के रूप में मनाते हुए महिलाओं के सम्मान, स्वाभिमान…

ByByNandni Manik Apr 11, 2026

लग्जरी कार में घूमकर चेन स्नैचिंग—भीड़भाड़ वाले इलाकों में वारदात, 7 महिलाओं का गैंग और ड्राइवर गिरफ्तार

रायपुर. राजधानी रायपुर में लग्जरी वाहन से घूम-घूमकर चेन स्नैचिंग करने वाले शातिर महिलाओं के एक गैंग को पुलिस…

ByByNandni Manik Apr 11, 2026

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Scroll to Top