• Home
  • छत्तीसगढ़
  • सरगुजा के तीन मार्गों के निर्माण कार्यों के लिए 95.59 करोड़ रुपये स्वीकृत किए गए
Image

सरगुजा के तीन मार्गों के निर्माण कार्यों के लिए 95.59 करोड़ रुपये स्वीकृत किए गए

रायपुर. छत्तीसगढ़ शासन लोक निर्माण विभाग द्वारा छत्तीसगढ़ के रजत जयंती महोत्सव के विशेष अवसर पर राज्य के विभिन्न जिलो में महत्वपूर्ण सड़क निर्माण के कार्यों को कराने के लिए स्वीकृति जारी की जा रही है। इसी कड़ी में रजत जयंती के विशेष मौके पर क्षेत्रीय लोगों का आवागमन सुगम करने सरगुजा जिले के तीन महत्वपूर्ण मार्गों के कार्यों के लिए 95 करोड़ 59 लाख रूपए स्वीकृत किए गए है। स्वीकृत सड़क मार्ग के कार्यों में जिला सरगुजा सोनतराई मैनपाट मार्ग के मजबूतीकरण एवं सौन्दर्यकरण कार्य लम्बाई 28 किलोमीटर के लिए 26 करोड़ 33 लाख रूपए स्वीकृत किए गए है।

अम्बिकापुर के गांधी चौक से रेल्वे स्टेशन तक 4 लेन चौड़ीकरण निर्माण कार्य लम्बाई 5 किलोमीटर के लिए 61 करोड़ 34 लाख 7 हजार रूपए स्वीकृत किए गए है। इसी तरह से सरगुजा के कोरंधा से पसेना तक 4 किलोमीटर सड़क निर्माण कार्य के लिए 7 करोड़ 92 लाख रूपए स्वीकृत किए गए है। क्षेत्र में इन महत्वपूर्ण सड़कों के कार्यों की स्वीकृति मिलने से लोगो का आवागमन और सुविधा जनक हो जाएगा। इन मार्गों के कार्य क्षेत्रीय लोगो के आवागमन के लिए अति महत्वपूर्ण है। इन कार्यों की स्वीकृति मिलने से सड़क निर्माण कार्य शीघ्र होने से लोगो को सुविधा होगी।

Releated Posts

छत्तीसगढ़ी गाने पर पत्नी संग पुलिसकर्मी की रील वायरल—यूजर्स ने SSP से कार्रवाई मांगी, जवाब में बोला ‘तोर बबा ए करहि’

बिलासपुर. वर्दी पहनकर रील बनाने का एक मामला सामने आने के बाद हाल ही में एक आरक्षक लाइन…

ByByNandni Manik Apr 11, 2026

उद्योग और श्रम विभाग के आपसी समन्वय से संवर रहा है – छत्तीसगढ़

रायपुर , मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय के नेतृत्व में राज्य सरकार ने जिस स्पष्ट नीति के साथ श्रमिकों और…

ByByNandni Manik Apr 11, 2026

स्वाभिमान की नई पहचान : छत्तीसगढ़ में महिला सशक्तिकरण का स्वर्णिम दौर

रायपुर, छत्तीसगढ़ में वर्ष 2026 को “महतारी गौरव वर्ष” के रूप में मनाते हुए महिलाओं के सम्मान, स्वाभिमान…

ByByNandni Manik Apr 11, 2026

लग्जरी कार में घूमकर चेन स्नैचिंग—भीड़भाड़ वाले इलाकों में वारदात, 7 महिलाओं का गैंग और ड्राइवर गिरफ्तार

रायपुर. राजधानी रायपुर में लग्जरी वाहन से घूम-घूमकर चेन स्नैचिंग करने वाले शातिर महिलाओं के एक गैंग को पुलिस…

ByByNandni Manik Apr 11, 2026

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Scroll to Top