• Home
  • छत्तीसगढ़
  • संयुक्त सर्च ऑपरेशन में मिला बड़ा नक्सली डम्प, IED बनाने की सामग्री और दवाइयां बरामद
Image

संयुक्त सर्च ऑपरेशन में मिला बड़ा नक्सली डम्प, IED बनाने की सामग्री और दवाइयां बरामद

गरियाबंद। जिले के थाना मैनपुर क्षेत्र में सुरक्षा बलों को संयुक्त सर्च ऑपरेशन के दौरान बड़ा नक्सली डंप मिला, जिसमें आईईडी बनाने की सामग्रियों के साथ दवाइयां और दैनिक उपयोग में इस्तेमाल की जाने वाली सामग्रियां बरामद की गई.

65वीं बटालियन केंद्रीय रिजर्व पुलिस बल (CRPF) की F कंपनी, गरियाबंद पुलिस तथा गरियाबंद पुलिस की E-30 टीम ने खुफिया सूचना के आधार पर 12 मार्च को कुल्हारीघाट, देवडोंगर, चारडीह, रानीभरझोला व आसपास के जंगल क्षेत्र में संयुक्त रूप से एरिया डोमिनेशन के साथ सर्च अभियान चलाया.

अभियान के दौरान सुरक्षा बलों को रानीभरझोला के जंगल क्षेत्र में एक संदिग्ध स्थान मिला. जांच के दौरान बम डिटेक्शन एंड डिस्पोज़ल (BDDS) डॉग स्क्वॉड की सहायता से नक्सलियों के डंप में की गई खुदाई में इलेक्ट्रिक वायर, बैटरी, डेटोनेटर, इलेक्ट्रिक फ्यूज, कॉर्डेक्स वायर, विस्फोटक पाउडर, पावर सोर्स, ट्रिगर मैकेनिज्म, कमांड वायर, कंटेनर सहित अन्य सामग्री बरामद की गई.

इसके अलावा मौके से कुछ मेडिकल सामग्री तथा दैनिक उपयोग की वस्तुएं भी बरामद की गई हैं. सभी सामग्रियों को सुरक्षा बलों द्वारा जब्त कर लिया गया है. सुरक्षा बलों के अनुसार, इस कार्रवाई से नक्सलियों की संभावित गतिविधियों को विफल करने में सफलता मिली है तथा क्षेत्र में शांति एवं सुरक्षा बनाए रखने में मदद मिलेगी. क्षेत्र में सर्च ऑपरेशन अभी भी जारी है.

Releated Posts

छत्तीसगढ़ी गाने पर पत्नी संग पुलिसकर्मी की रील वायरल—यूजर्स ने SSP से कार्रवाई मांगी, जवाब में बोला ‘तोर बबा ए करहि’

बिलासपुर. वर्दी पहनकर रील बनाने का एक मामला सामने आने के बाद हाल ही में एक आरक्षक लाइन…

ByByNandni Manik Apr 11, 2026

उद्योग और श्रम विभाग के आपसी समन्वय से संवर रहा है – छत्तीसगढ़

रायपुर , मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय के नेतृत्व में राज्य सरकार ने जिस स्पष्ट नीति के साथ श्रमिकों और…

ByByNandni Manik Apr 11, 2026

स्वाभिमान की नई पहचान : छत्तीसगढ़ में महिला सशक्तिकरण का स्वर्णिम दौर

रायपुर, छत्तीसगढ़ में वर्ष 2026 को “महतारी गौरव वर्ष” के रूप में मनाते हुए महिलाओं के सम्मान, स्वाभिमान…

ByByNandni Manik Apr 11, 2026

लग्जरी कार में घूमकर चेन स्नैचिंग—भीड़भाड़ वाले इलाकों में वारदात, 7 महिलाओं का गैंग और ड्राइवर गिरफ्तार

रायपुर. राजधानी रायपुर में लग्जरी वाहन से घूम-घूमकर चेन स्नैचिंग करने वाले शातिर महिलाओं के एक गैंग को पुलिस…

ByByNandni Manik Apr 11, 2026

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Scroll to Top