• Home
  • अपराध
  • स्क्रैप कारोबारी अशरफ मेमन सहित तीन लोगों की लाश फार्महाउस में मिली; पुलिस हत्या के मामले की जांच कर रही है
Image

स्क्रैप कारोबारी अशरफ मेमन सहित तीन लोगों की लाश फार्महाउस में मिली; पुलिस हत्या के मामले की जांच कर रही है

कोरबा। शहर में बुधवार देर रात हुए दिल दहला देने वाले तिहरे हत्याकांड ने पूरे इलाके में दहशत फैला दी है. स्क्रैप व्यवसाय से जुड़े अशरफ मेमन सहित तीन लोगों के शव उनके फार्महाउस में मिले. सभी की गला घोंटकर हत्या किए जाने की आशंका जताई जा रही है.

जानकारी के मुताबिक मृतकों में अशरफ मेमन, कोरबा का एक स्थानीय युवक और बिलासपुर निवासी एक युवक शामिल है. प्रारंभिक जांच में हत्या को बेहद क्रूर तरीके से अंजाम दिया जाना सामने आया है.सूत्रों के अनुसार पुलिस ने तीन संदिग्धों को हिरासत में लेकर पूछताछ शुरू कर दी है. घटना स्थल मेमन का फार्महाउस बताया जा रहा है, जहां से पुलिस ने कई महत्वपूर्ण साक्ष्य एकत्र किए हैं.

फिलहाल पुलिस ने मर्ग कायम कर शवों को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है और आगे की जांच तेज कर दी है. इस तिहरे हत्याकांड के बाद पूरे शहर में भय और सनसनी का माहौल है.

Releated Posts

मां ने 14 वर्षीय बेटे की हत्या की, फिर खुद की जान ली; पुलिस भी जानकर हैरान रह गई कारण से

कर्नाटक की राजधानी बेंगलुरु से एक हैरान कर देने वाली खबर सामने आई है। यहां पर एक महिला…

ByByNandni Manik Mar 7, 2026

छत्तीसगढ़ के दूरदराज इलाकों में बाइक से पहुंचे कलेक्टर और एसपी, ग्रामीणों की समस्याएं सुनीं और मौके पर किया समाधान

सुकमा. जिले के दूरस्थ और दुर्गम इलाकों तक शासन की योजनाओं का लाभ सुनिश्चित करने के उद्देश्य से…

ByByNandni Manik Mar 7, 2026

ग्रामीण बैंक में सेंधमारी, तिजोरी का हैंडल तोड़कर चोरी की कोशिश नाकाम रही

सूरजपुर। जिले के विश्रामपुर थाना क्षेत्र में स्थित एसईसीएल कुमदा कॉलोनी के ग्रामीण बैंक में सेंधमारी का मामला…

ByByNandni Manik Mar 7, 2026

गरियाबंद के गणेश सोनी ने राष्ट्रीय स्तर पर दिखाया दम, NCC प्री-कमीशन कोर्स में छत्तीसगढ़ को दिलाया ऑल इंडिया में पहला स्थान

गरियाबंद। जिले के देवभोग एनसीसी यूनिट के केयरटेकर गणेश सोनी ने ऑल इंडिया एएनओ (Associate NCC Officer) प्री-कमीशन…

ByByNandni Manik Mar 7, 2026

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Scroll to Top