• Home
  • छत्तीसगढ़
  • सीएम साय आज दो जिलों के दौरे पर रहेंगे…भाजपा संयुक्त मोर्चा की अहम बैठक आज…मध्याह्न भोजन योजना बंद करने की साजिश रच रही सरकार : कांग्रेस
Image

सीएम साय आज दो जिलों के दौरे पर रहेंगे…भाजपा संयुक्त मोर्चा की अहम बैठक आज…मध्याह्न भोजन योजना बंद करने की साजिश रच रही सरकार : कांग्रेस

रायपुर. मुख्यमंत्री विष्णु देव साय आज विभिन्न कार्यक्रमों में शामिल होंगे. वह सोमवार की सुबह 11:30 बजे भाजपा प्रदेश कार्यालय कुशाभाऊ ठाकरे परिसर में आयोजित बैठक में शामिल होंगे. दोपहर 12:50 बजे पुलिस ग्राउंड हेलीपैड से मनेंद्रगढ़- चिरमिरी-भरतपुर के लिए रवाना होंगे. जहां वे दोपहर 2:05 बजे पोड़ी के मालवीय नगर स्थित मंगल भवन में लोकार्पण और भूमिपूजन का कार्यक्रम में शामिल होंगे. इसके बाद सीएम साय दोपहर 3:20 बजे श्री जगन्नाथ मंदिर, पोड़ी में दर्शन करेंगे. फिर शाम 5 बजे बैकुंठपुर, जिला कोरिया पहुंचेंगे. शाम 7:10 बजे झुमका बोट क्लब में ओपन एयर थिएटर का लोकार्पण करेंगे. रात 9:40 बजे सर्किट हाउस, बैकुंठपुर में ही सीएम रात्रि विश्राम करेंगे.

भाजपा के संयुक्त मोर्चा की बैठक आज

भाजपा के संयुक्त मोर्चा की आज बड़ी बैठक होने वाली है. रायपुर के कुशाभाऊ ठाकरे परिसर में सुबह 11 बजे से प्रदेश भाजपा के सातों मोर्चों की संयुक्त बैठक होगी. बैठक में मुख्यमंत्री साय समेत पार्टी के वरिष्ठ नेता मौजूद होंगे. सात मोर्चों के सैकड़ों पदाधिकारी भी बैठक में मौजूद रहेंगे. महिला, युवा, किसान, एसटी, एससी और ओबीसी मोर्चा के प्रतिनिधि बैठक के लिए जुटेंगे. इस बैठक में आगामी कार्यक्रमों और संगठन विस्तार को लेकर रणनीति पर चर्चा की जाएगी. इसमें पंचायत से लेकर जिला स्तर तक संगठन मजबूती पर फोकस रहने के आसार हैं.

डॉ. स्वामी कैलाशानंद गिरि महाराज राजधानी आएंगे आज

रायपुर. डॉ. स्वामी कैलाशानंद गिरी महाराज छत्तीसगढ़ दौरे पर सोमवार 16 फरवरी को शाम 4.30 बजे राजधानी पहुंचेंगे. वे 16 और 17 फरवरी को राजधानी में रहेंगे. डॉ. कैलाशानंद गिरी छत्तीसगढ़ विधानसभा के पूर्व अध्यक्ष गौरीशंकर अग्रवाल और भाजपा व्यापार प्रकोष्ठ के प्रदेश सहसंयोजक नितिन अग्रवाल के आमंत्रण पर आ रहे हैं. स्वामी कैलाशानंद गिरी महाराज का दर्शन श्री अग्रवाल के निज निवास राजधानी स्थित स्वर्ण भूमि आर-8 में कर सकेंगे.

मध्यान्ह भोजन बंद करने का षड्यंत्र कर रही सरकार : पीसीसी

रायपुर. कांग्रेस ने भाजपा सरकार पर मध्यान्ह भोजन योजना बंद करने के षड्यंत्र करने के आरोप लगाए. पीसीसी प्रवक्ता वंदना राजपूत ने दावे किए कि बीते 40 दिनों से बच्चों को पोषण आहार नहीं मिल रहा है. इस वजह से बच्चों की स्कूलों में उपस्थिति कम होती जा रही है. स्पष्ट नीति नहीं होने से मध्यान्ह भोजन योजना बंद होने की कगार पर है. रसोइया संघ की प्रदेशव्यापी हड़ताल पर सरकार मौन है. हड़ताल के दौरान ही दो महिलाओं की मौत भी हो गई. कांग्रेस प्रवक्ता ने दावे किए कि अभी भी कई महिलाओं की हालत चिंताजनक है. महिला सशक्तीकरण पर लुभावनी बातें करने वाली भाजपा सरकार अपने हक की लड़ाई लड़ती दो महिलाओं की मौत के बाद भी नींद से नहीं जागी. न जाने कितनी मौत का इंतजार कर रही सरकार की नीयत समस्या सुलझाने की नहीं है. इनसे चर्चा तक की कोशिश नहीं की गई.

रायपुर में आज के कार्यक्रम 

गौरव यात्रा का नगर आगमन

संगठन- सर्वसमाज रायपुर

स्वागत व धर्मसभा- तात्यापारा चौक पर शिवाजी महाराज प्रतिमा के समक्ष.

समय शाम 4.30 बजे.

सालासर मंदिर का वार्षिकोत्सव

संगठन- अग्रवाल सभा रायपुर

स्थान- श्रीसालासर धाम छोकरा नाला

समय – प्रातः 10 बजे भगवान बालाजी का दुग्धाभिषेक. प्रातः 10.30 बजे सवामणी. दोपहर 12.30 बजे से महाभंडारा. शाम 6 बजे छप्पन भोग, शाम 6.30 बजे महाआरती. शाम 7 बजे से भजन संध्या . रात्रि 9.30 बजे से सीता रसोई.

आध्यात्मिक प्रदर्शनी

संस्थान – प्रजापिता ब्रह्माकुमारी ईश्वरीय

विश्व विद्यालय

स्थान- विधानसभा मार्ग स्थित शांति सरोवर रिट्रीट सेंटर व नवा रायपुर सेक्टर-20 स्थित एकेडमी फॉर ए पीसफुल वर्ल्ड-शांति शिखर.

समय- महाशिवरात्रि पर आध्यात्मिक प्रदर्शनी शाम 5 से रात्रि 10 बजे तक.

Releated Posts

छत्तीसगढ़ी गाने पर पत्नी संग पुलिसकर्मी की रील वायरल—यूजर्स ने SSP से कार्रवाई मांगी, जवाब में बोला ‘तोर बबा ए करहि’

बिलासपुर. वर्दी पहनकर रील बनाने का एक मामला सामने आने के बाद हाल ही में एक आरक्षक लाइन…

ByByNandni Manik Apr 11, 2026

उद्योग और श्रम विभाग के आपसी समन्वय से संवर रहा है – छत्तीसगढ़

रायपुर , मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय के नेतृत्व में राज्य सरकार ने जिस स्पष्ट नीति के साथ श्रमिकों और…

ByByNandni Manik Apr 11, 2026

स्वाभिमान की नई पहचान : छत्तीसगढ़ में महिला सशक्तिकरण का स्वर्णिम दौर

रायपुर, छत्तीसगढ़ में वर्ष 2026 को “महतारी गौरव वर्ष” के रूप में मनाते हुए महिलाओं के सम्मान, स्वाभिमान…

ByByNandni Manik Apr 11, 2026

लग्जरी कार में घूमकर चेन स्नैचिंग—भीड़भाड़ वाले इलाकों में वारदात, 7 महिलाओं का गैंग और ड्राइवर गिरफ्तार

रायपुर. राजधानी रायपुर में लग्जरी वाहन से घूम-घूमकर चेन स्नैचिंग करने वाले शातिर महिलाओं के एक गैंग को पुलिस…

ByByNandni Manik Apr 11, 2026

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Scroll to Top