• Home
  • छत्तीसगढ़
  • शादी का झांसा देकर नाबालिग को भगाया, फिर दुष्कर्म—शिकायत के बाद आरोपी गिरफ्तार
Image

शादी का झांसा देकर नाबालिग को भगाया, फिर दुष्कर्म—शिकायत के बाद आरोपी गिरफ्तार

बिलासपुर। छत्तीसगढ़ के रतनपुर थाना क्षेत्र में नाबालिग लड़की को शादी का लालच देकर भगा ले जाने और उसके साथ दुष्कर्म करने वाले आरोपी को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है. पुलिस ने पीड़िता को कोरबा जिले के पाली से बरामद कर आरोपी को न्यायिक रिमांड पर जेल भेज दिया है.

शादी का झांसा देकर ले गया था पाली

मिली जानकारी के अनुसार, 31 दिसंबर 2025 को पीड़िता की मां ने रतनपुर थाने में शिकायत दर्ज कराई थी कि 29 दिसंबर को कोई अज्ञात व्यक्ति उसकी नाबालिग बेटी को बहला-फुसलाकर ले गया है. मामला नाबालिग से जुड़ा और गंभीर होने के कारण पुलिस ने तत्काल अपराध पंजीबद्ध कर जांच शुरू की.

पुलिस के उच्च अधिकारियों, अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक (ग्रामीण) श्रीमती मधुलिका सिंह और एसडीओपी (कोटा) श्रीमती नुपूर उपाध्याय के दिशा-निर्देश पर पुलिस की एक विशेष टीम गठित की गई.

कोरबा से हुई आरोपी की गिरफ्तारी

जांच के दौरान पुलिस को सूचना मिली कि नाबालिग बालिका कोरबा जिले के पाली में है. सूचना पर कार्रवाई करते हुए रतनपुर पुलिस की टीम ने पाली में दबिश दी और आरोपी सुमीत कुमार यादव (19 वर्ष) के कब्जे से पीड़िता को बरामद किया.

पूछताछ के दौरान पीड़िता ने बताया कि आरोपी सुमीत कुमार यादव, जो कि दोनासागर (रतनपुर) का निवासी है, उसे जबरदस्ती भगाकर ले गया था और उसके साथ दुष्कर्म किया.

पुलिस टीम की कार्रवाई

इस महत्वपूर्ण कार्रवाई में रतनपुर थाना प्रभारी निलेश पाण्डेय, सउनि दिनेश तिवारी, आरक्षक पवन ठाकुर और महिला आरक्षक अनिषा कश्यप की विशेष भूमिका रही. पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार कर अदालत में पेश किया, जहां से उसे जेल भेज दिया गया है.

Releated Posts

छत्तीसगढ़ के दूरदराज इलाकों में बाइक से पहुंचे कलेक्टर और एसपी, ग्रामीणों की समस्याएं सुनीं और मौके पर किया समाधान

सुकमा. जिले के दूरस्थ और दुर्गम इलाकों तक शासन की योजनाओं का लाभ सुनिश्चित करने के उद्देश्य से…

ByByNandni Manik Mar 7, 2026

ग्रामीण बैंक में सेंधमारी, तिजोरी का हैंडल तोड़कर चोरी की कोशिश नाकाम रही

सूरजपुर। जिले के विश्रामपुर थाना क्षेत्र में स्थित एसईसीएल कुमदा कॉलोनी के ग्रामीण बैंक में सेंधमारी का मामला…

ByByNandni Manik Mar 7, 2026

गरियाबंद के गणेश सोनी ने राष्ट्रीय स्तर पर दिखाया दम, NCC प्री-कमीशन कोर्स में छत्तीसगढ़ को दिलाया ऑल इंडिया में पहला स्थान

गरियाबंद। जिले के देवभोग एनसीसी यूनिट के केयरटेकर गणेश सोनी ने ऑल इंडिया एएनओ (Associate NCC Officer) प्री-कमीशन…

ByByNandni Manik Mar 7, 2026

होली के बाद सिम्स अस्पताल में मरीजों की भीड़ बढ़ी, त्वचा और आंखों की समस्याओं के साथ दो दिनों में 465 लोग पहुंचे

 बिलासपुर. होली के रंगों का असर इस बार लोगों की सेहत पर भी देखने को मिला. मिलावटी और…

ByByNandni Manik Mar 7, 2026

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Scroll to Top