• Home
  • छत्तीसगढ़
  • शराब घोटाले में गिरफ्तार सौम्या चौरसिया को ईडी ने स्पेशल कोर्ट में पेश किया…
Image

शराब घोटाले में गिरफ्तार सौम्या चौरसिया को ईडी ने स्पेशल कोर्ट में पेश किया…

रायपुर। 3200 करोड़ रुपए के शराब घोटाले में गिरफ्तार राज्य प्रशासनिक सेवा की निलंबित अधिकारी सौम्या चौरसिया को ईडी ने आज स्पेशल कोर्ट में पेश किया. ईडी ने मंगलवार को पूछताछ के बाद सौम्या चौरसिया को गिरफ्तार किया था. अब आगे की पूछताछ के लिए रिमांड पर लेने स्पेशल कोर्ट में पेश किया गया है.

बता दें कि सौम्या चौरसिया को प्रवर्तन निदेशालय (ED) ने शराब घोटाला में पूछताछ के लिए मंगलवार को तलब किया था. लंबी पूछताछ के बाद ईडी की टीम ने उन्हें गिरफ्तार किया था.

सौम्या चौरसिया कोयला घोटाला मामले की मुख्य आरोपियों में शामिल हैं. इससे पहले मई महीने में सुप्रीम कोर्ट की शर्तों पर सौम्या चौरसिया समेत छह आरोपियों को रिहा किया गया था. रिहाई के दौरान कोर्ट ने उन्हें राज्य से बाहर रहने के निर्देश भी दिए थे.

क्या है शराब घोटाला

छत्तीसगढ़ में कांग्रेस सरकार के दौरान 2019 से 2023 तक शराब नीति को बदलकर चहेते सप्लायरों के माध्यम से शराब घोटाला हुआ. इसमें लाइसेंस की शर्तें ऐसी रखी गई कि चहेती कम्पनियों को काम मिल सके. उन कंपनियों ने नकली होलोग्राम और सील बनवाई. यह काम नोएडा की एक कंपनी ने किया. इसके बाद नकली होलोग्राम लगी शराब की महंगी बोतलें सरकारी दुकानों के माध्यम से बिक्री करवाई गई.

शराब घोटाला मामले में अब तक पूर्व आबकारी मंत्री कवासी लखमा, पूर्व मुख्यमंत्री भूपेश बघेल के बेटे चैतन्य बघेल, पूर्व आईएएस अनिल टुटेजा, एजाज ढेबर के भाई अनवर ढेबर की गिरफ्तारी हो चुकी है. इसके अलावा आबकारी विभाग के 28 आबकारी अधिकारी भी आरोपी बनाए गए थे, जिन्हें सुप्रीम कोर्ट से जमानत मिल गई है.

चूंकि नकली होलोग्राम था तो बिक्री की जानकारी शासन को नहीं हो पाती थी और बिना एक्साइज टैक्स दिए शराब की बिक्री होती रही. इस तरह से शासन को 2165 करोड़ रुपए के टैक्स का चूना लगाया गया. यह रकम कांग्रेस भवन बनवाने से लेकर नेताओं, अधिकारियों और मंत्रियों तक बंटे.इनकी हो चुकी है गिरफ्तारी

Releated Posts

छत्तीसगढ़ी गाने पर पत्नी संग पुलिसकर्मी की रील वायरल—यूजर्स ने SSP से कार्रवाई मांगी, जवाब में बोला ‘तोर बबा ए करहि’

बिलासपुर. वर्दी पहनकर रील बनाने का एक मामला सामने आने के बाद हाल ही में एक आरक्षक लाइन…

ByByNandni Manik Apr 11, 2026

उद्योग और श्रम विभाग के आपसी समन्वय से संवर रहा है – छत्तीसगढ़

रायपुर , मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय के नेतृत्व में राज्य सरकार ने जिस स्पष्ट नीति के साथ श्रमिकों और…

ByByNandni Manik Apr 11, 2026

स्वाभिमान की नई पहचान : छत्तीसगढ़ में महिला सशक्तिकरण का स्वर्णिम दौर

रायपुर, छत्तीसगढ़ में वर्ष 2026 को “महतारी गौरव वर्ष” के रूप में मनाते हुए महिलाओं के सम्मान, स्वाभिमान…

ByByNandni Manik Apr 11, 2026

लग्जरी कार में घूमकर चेन स्नैचिंग—भीड़भाड़ वाले इलाकों में वारदात, 7 महिलाओं का गैंग और ड्राइवर गिरफ्तार

रायपुर. राजधानी रायपुर में लग्जरी वाहन से घूम-घूमकर चेन स्नैचिंग करने वाले शातिर महिलाओं के एक गैंग को पुलिस…

ByByNandni Manik Apr 11, 2026

वार्ड अध्यक्ष सूची रद्द होने पर उपमुख्यमंत्री अरुण साव का तंज—कांग्रेस आपसी कलह में ही सिमट रही है

रायपुर। रायपुर कांग्रेस वार्ड अध्यक्षों की सूची को निरस्त किए जाने पर उप मुख्यमंत्री अरुण साव ने तंज…

ByByNandni Manik Apr 11, 2026

सेंट्रल जेल से आरोपियों का दबंगई भरा रील वायरल—प्रशासन में हड़कंप, मुलाकात पर रोक

बिलासपुर. बिलासपुर में मस्तूरी गोलीकांड के आरोपियों का जेल से रील बनाकर सोशल मीडिया में वायरल करने का…

ByByNandni Manik Apr 11, 2026

उत्कृष्ट खिलाड़ी सूची पर अंतिम दौर में चयन—खेल मंत्री अरुण साव बोले, जल्द होगा फैसला

रायपुर। छत्तीसगढ़ में राष्ट्रीय और अंतरराष्ट्रीय स्तर पर प्रदेश का नाम रोशन करने वाले सैकड़ों खिलाड़ी पिछले 7-8…

ByByNandni Manik Apr 11, 2026

मांगें अधूरी, NHM कर्मचारियों में नाराज़गी—प्रदेश स्तरीय बैठक में हड़ताल की रणनीति तय करेंगे

रायपुर। मांगें पूरी नहीं होने से आक्रोशित एनएचएम कर्मचारी एक बार फिर हड़ताल पर जा सकते हैं। छत्तीसगढ़…

ByByNandni Manik Apr 11, 2026

सीएम की बदली सवारी: फॉर्च्यूनर को छोड़ा, अब स्वदेशी स्कॉर्पियो में सफर

रायपुर। मुख्यमंत्री विष्णु देव साय का काफिला आज जब प्रदेश भाजपा कार्यालय पहुंचे तो बहुत से पदाधिकारी और…

ByByNandni Manik Apr 11, 2026

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Scroll to Top