• Home
  • छत्तीसगढ़
  • शराब के नशे में पति का हाई वोल्टेज ड्रामा, 200 फीट ऊंचे टॉवर पर चढ़ा और पत्नी को बुलाने की जिद करने लगा
Image

शराब के नशे में पति का हाई वोल्टेज ड्रामा, 200 फीट ऊंचे टॉवर पर चढ़ा और पत्नी को बुलाने की जिद करने लगा

कोरबा। कोरबा जिले के रजगामार चौकी क्षेत्र अंतर्गत रावणभांटा गांव में शनिवार को एक अजीबोगरीब मामला सामने आया। पत्नी से विवाद के बाद एक युवक सोले फिल्म की तरह करीब 200 फीट ऊंचे जियो मोबाइल टावर पर चढ़ गया और नीचे से पत्नी को बुलाने की मांग करने लगा।

बताया जा रहा है कि युवक का नाम करण चौहान है। वह शराब के नशे में घर पहुंचा था, जहां शराब पीने को लेकर उसकी पत्नी से कहासुनी हो गई। विवाद इतना बढ़ गया कि करण घर से निकलकर कुछ ही दूरी पर स्थित जियो टावर पर चढ़ गया और जोर-जोर से चिल्लाने लगा।

घटना की सूचना मिलते ही रजगामार चौकी पुलिस मौके पर पहुंची। करीब एक घंटे की मशक्कत और समझाइश के बाद पुलिस ने युवक को सुरक्षित नीचे उतारा। रजगामार चौकी प्रभारी लक्ष्मण खूंटे ने बताया कि युवक शराब के नशे में था और पत्नी शराब पीने को लेकर फटकार लगाई थी। इसके बाद युवक नाराज होकर टावर में चढ़ गया था। किसी तरह समझाइश देकर नीचे उतर गया और युवक को समझाइए देकर छोड़ा गया है।

Releated Posts

छत्तीसगढ़ी गाने पर पत्नी संग पुलिसकर्मी की रील वायरल—यूजर्स ने SSP से कार्रवाई मांगी, जवाब में बोला ‘तोर बबा ए करहि’

बिलासपुर. वर्दी पहनकर रील बनाने का एक मामला सामने आने के बाद हाल ही में एक आरक्षक लाइन…

ByByNandni Manik Apr 11, 2026

उद्योग और श्रम विभाग के आपसी समन्वय से संवर रहा है – छत्तीसगढ़

रायपुर , मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय के नेतृत्व में राज्य सरकार ने जिस स्पष्ट नीति के साथ श्रमिकों और…

ByByNandni Manik Apr 11, 2026

स्वाभिमान की नई पहचान : छत्तीसगढ़ में महिला सशक्तिकरण का स्वर्णिम दौर

रायपुर, छत्तीसगढ़ में वर्ष 2026 को “महतारी गौरव वर्ष” के रूप में मनाते हुए महिलाओं के सम्मान, स्वाभिमान…

ByByNandni Manik Apr 11, 2026

लग्जरी कार में घूमकर चेन स्नैचिंग—भीड़भाड़ वाले इलाकों में वारदात, 7 महिलाओं का गैंग और ड्राइवर गिरफ्तार

रायपुर. राजधानी रायपुर में लग्जरी वाहन से घूम-घूमकर चेन स्नैचिंग करने वाले शातिर महिलाओं के एक गैंग को पुलिस…

ByByNandni Manik Apr 11, 2026

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Scroll to Top