• Home
  • छत्तीसगढ़
  • स्कूल जाते वक्त बड़ा हादसा: स्टंटबाजी के दौरान बाइक से उछलकर सड़क पर गिरे दो छात्र, हालत नाज़ुक
Image

स्कूल जाते वक्त बड़ा हादसा: स्टंटबाजी के दौरान बाइक से उछलकर सड़क पर गिरे दो छात्र, हालत नाज़ुक

बलरामपुर। जिले में स्कूल जाते समय छात्रों के साथ बड़ा हादसा हो गया। स्टंटबाजी करने के दौरान बाइक हादसे की शिकार हो गई, जिसमें सवार दो स्कूली छात्र गंभीर रूप से घायल हो गए। जानकारी के अनुसार मोटरसाइकिल पर तीन छात्र सवार थे, जो स्कूल जा रहे थे। रास्ते में तेज गति और स्टंटबाजी के दौरान बाइक असंतुलित होकर दुर्घटनाग्रस्त हो गई। हादसे में दो छात्र उछलकर सड़क पर गिर गए, जिससे उन्हें गंभीर चोटें आई है। यह घटना रघुनाथनगर थाना क्षेत्र की है।

बताया जा रहा है कि घायल दोनों छात्र रघुनाथनगर थाना क्षेत्र के गैना स्कूल के हैं। प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार हाई स्पीड और स्टंटबाजी ही इस हादसे की मुख्य वजह है। घटना की सूचना मिलते ही जनप्रतिनिधि एवं एबीओ विनोद पंत मौके पर पहुंचे और घायल छात्रों को तत्काल प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र रघुनाथनगर भिजवाया, जहां इलाज जारी है।

Releated Posts

छत्तीसगढ़ी गाने पर पत्नी संग पुलिसकर्मी की रील वायरल—यूजर्स ने SSP से कार्रवाई मांगी, जवाब में बोला ‘तोर बबा ए करहि’

बिलासपुर. वर्दी पहनकर रील बनाने का एक मामला सामने आने के बाद हाल ही में एक आरक्षक लाइन…

ByByNandni Manik Apr 11, 2026

उद्योग और श्रम विभाग के आपसी समन्वय से संवर रहा है – छत्तीसगढ़

रायपुर , मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय के नेतृत्व में राज्य सरकार ने जिस स्पष्ट नीति के साथ श्रमिकों और…

ByByNandni Manik Apr 11, 2026

स्वाभिमान की नई पहचान : छत्तीसगढ़ में महिला सशक्तिकरण का स्वर्णिम दौर

रायपुर, छत्तीसगढ़ में वर्ष 2026 को “महतारी गौरव वर्ष” के रूप में मनाते हुए महिलाओं के सम्मान, स्वाभिमान…

ByByNandni Manik Apr 11, 2026

लग्जरी कार में घूमकर चेन स्नैचिंग—भीड़भाड़ वाले इलाकों में वारदात, 7 महिलाओं का गैंग और ड्राइवर गिरफ्तार

रायपुर. राजधानी रायपुर में लग्जरी वाहन से घूम-घूमकर चेन स्नैचिंग करने वाले शातिर महिलाओं के एक गैंग को पुलिस…

ByByNandni Manik Apr 11, 2026

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Scroll to Top