• Home
  • छत्तीसगढ़
  • SIR फॉर्म भरने का आज अंतिम दिन: यदि आपने अभी तक फॉर्म नहीं भरा है, तो तुरंत ये कदम उठाएं…
Image

SIR फॉर्म भरने का आज अंतिम दिन: यदि आपने अभी तक फॉर्म नहीं भरा है, तो तुरंत ये कदम उठाएं…

रायपुर। स्पेशल इंटेंसिव रिवीजन (SIR) के तहत मतदाता सूची में नाम जुड़वाने और संशोधन के लिए अंतिम तिथि 11 दिसंबर निर्धारित है. हालांकि कई लोगों को अभी भी गणना प्रपत्र (Enumeration Form) नहीं मिला है, कुछ को 2003 की वोटर लिस्ट में अपना नाम नहीं मिल रहा, जबकि कई लोग शहर से बाहर होने की वजह से फॉर्म नहीं भर पाए हैं. इन्हीं समस्याओं को लेकर मतदाताओं में चिंता बढ़ गई है कि आखिर 11 दिसंबर के बाद क्या विकल्प बचेंगे.

चुनाव आयोग के नियमों के अनुसार, यदि आप 11 दिसंबर तक SIR फॉर्म नहीं भर पाते, तब भी घबराने की जरूरत नहीं है. आपके पास अगले 30 दिन यानी क्लेम-ऑब्जेक्शन अवधि के दौरान 15 जनवरी 2025 तक दावा या आपत्ति दर्ज कराने का पूरा मौका रहेगा. खास बात यह है कि देरी होने पर आपको किसी तरह का फाइन नहीं देना होगा.

ऑनलाइन या ऑफलाइन- आज ही फॉर्म भरें

यदि बीएलओ से फॉर्म प्राप्त नहीं हो पाया है, तो आप इसे चुनाव आयोग की मतदाता सेवा पोर्टल voters.eci.gov.in से ऑनलाइन भी भर सकते हैं. बीएलओ का संपर्क नंबर और सभी जरूरी जानकारी भी पोर्टल पर उपलब्ध है.

11 दिसंबर के बाद क्या होगा? जानें शेड्यूल

  • 11 दिसंबर: गणना प्रपत्र जमा करने की अंतिम तिथि
  • 16 दिसंबर: ड्राफ्ट वोटर लिस्ट जारी
  • 16 दिसंबर से 15 जनवरी: क्लेम-ऑब्जेक्शन अवधि (30 दिन)
  • 7 फरवरी 2026: सभी दावों और आपत्तियों का निपटान

कुल मिलाकर, जो लोग 11 दिसंबर तक SIR फॉर्म भरने से चूक जाएंगे, उन्हें भी अपना नाम वोटर लिस्ट में जुड़वाने का पूरा अवसर मिलेगा.

Releated Posts

छत्तीसगढ़ के दूरदराज इलाकों में बाइक से पहुंचे कलेक्टर और एसपी, ग्रामीणों की समस्याएं सुनीं और मौके पर किया समाधान

सुकमा. जिले के दूरस्थ और दुर्गम इलाकों तक शासन की योजनाओं का लाभ सुनिश्चित करने के उद्देश्य से…

ByByNandni Manik Mar 7, 2026

ग्रामीण बैंक में सेंधमारी, तिजोरी का हैंडल तोड़कर चोरी की कोशिश नाकाम रही

सूरजपुर। जिले के विश्रामपुर थाना क्षेत्र में स्थित एसईसीएल कुमदा कॉलोनी के ग्रामीण बैंक में सेंधमारी का मामला…

ByByNandni Manik Mar 7, 2026

गरियाबंद के गणेश सोनी ने राष्ट्रीय स्तर पर दिखाया दम, NCC प्री-कमीशन कोर्स में छत्तीसगढ़ को दिलाया ऑल इंडिया में पहला स्थान

गरियाबंद। जिले के देवभोग एनसीसी यूनिट के केयरटेकर गणेश सोनी ने ऑल इंडिया एएनओ (Associate NCC Officer) प्री-कमीशन…

ByByNandni Manik Mar 7, 2026

होली के बाद सिम्स अस्पताल में मरीजों की भीड़ बढ़ी, त्वचा और आंखों की समस्याओं के साथ दो दिनों में 465 लोग पहुंचे

 बिलासपुर. होली के रंगों का असर इस बार लोगों की सेहत पर भी देखने को मिला. मिलावटी और…

ByByNandni Manik Mar 7, 2026

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Scroll to Top