• Home
  • खेल
  • T20 वर्ल्ड कप 2026: सभी 20 टीमों के कप्तानों की पूरी लिस्ट, जानिए कौन सबसे युवा और कौन सबसे उम्रदराज कप्तान
Image

T20 वर्ल्ड कप 2026: सभी 20 टीमों के कप्तानों की पूरी लिस्ट, जानिए कौन सबसे युवा और कौन सबसे उम्रदराज कप्तान

T20 World Cup 2026: 7 फरवरी से शुरू होने वाले T20 वर्ल्ड कप 2026 में दुनिया की 20 शीर्ष टीमें एक-दूसरे के खिलाफ भिड़ेंगी। टूर्नामेंट के लिए सभी टीमें अपने-अपने स्क्वाड का ऐलान कर चुकी है, इस बार में कप्तानों के तौर पर कई नए चेहरे और अनुभवी खिलाड़ी नजर आएंगे। आइए जानते हैं कि इस बार किस टीम की कमान किस खिलाड़ी के हाथ में है और इनमें सबसे युवा और सबसे उम्रदराज कप्तान कौन है।

ग्रुप्स के अनुसार कौन है सबसे युवा और कौन है सबसे उम्रदराज कप्तान ?

ग्रुप-ए:

टीम इंडिया की कप्तानी 35 साल के सूर्यकुमार यादव संभालेंगे। यह उनके लिए पहला T20 वर्ल्ड कप है। पाकिस्तान की कमान सलमान अली आगा (32 साल) के पास होगी। नामीबिया और नीदरलैंड की टीम क्रमशः गेरहार्ड इरास्मस (30 साल) और स्कॉट एडवर्ड्स (29 साल) के नेतृत्व में मैदान में उतरेंगी। वहीं, यूएसए की कप्तानी मोनंक पटेल (32 साल) संभालेंगे, जो भारत के गुजरात में U19 क्रिकेट भी खेल चुके हैं।

ग्रुप-B:

ऑस्ट्रेलिया की टीम इस बार 34 साल के मिचेल मार्श के नेतृत्व में खेलेगी। आयरलैंड की कप्तानी 35 साल के अनुभवी बल्लेबाज पॉल स्टर्लिंग के पास है। ओमान के कप्तान हैं 36 साल के जतिंदर सिंह, जबकि श्रीलंका और जिम्बाब्वे की कमान क्रमशः दशुक शनाका (36 साल) और सिकंदर रजा (39 साल) के हाथों में होगी। जिम्बाब्वे के सिकंदर रजा ICC T20I रैंकिंग में नंबर-1 ऑलराउंडर हैं।

ग्रुप-C:

इंग्लैंड की कप्तानी हैरी ब्रूक संभालेंगे। इटली के कप्तान वेन मैडसेन (42 साल) इस टूर्नामेंट में सबसे उम्रदराज कप्तान होंगे। नेपाल के युवा कप्तान रोहित पौडेल (23) अपने पहले T20 वर्ल्ड कप में टीम का नेतृत्व करेंगे। स्कॉटलैंड और वेस्टइंडीज की टीमों के कप्तान क्रमशः रिची बेरिंगटन (38) और शे होप (32) होंगे।

ग्रुप-D:

अफगानिस्तान की कमान राशिद खान (27) के हाथों में है। कनाडा की कप्तानी दिलप्रीत बाजवा (23) के पास होगी, जिनका जन्म पंजाब के गुरदासपुर में हुआ था। न्यूजीलैंड और साउथ अफ्रीका की कप्तानी मिचेल सैंटनर (34) और एडन मारक्रम (31) संभालेंगे। वहीं, UAE की कप्तानी 31 साल के मुहम्मद वसीम के जिम्मे है।

सबसे युवा और उम्रदराज कप्तानों की उम्र में कितने साल का है फर्क ?

गौरतलब है कि नेपाल के रोहित पौडेल और कनाडा के दिलप्रीत बाजवा (दोनों की उम्र 23 साल) सबसे युवा कप्तान है। वहीं इटली के वेन मैडसेन (उम्र 42 साल) सबसे उम्रदराज कप्तान है। दिलच्सप बात ये है कि इनमें 19 साल का फर्क है।

बहरहाल इस बार टूर्नामेंट में नए कप्तानों के साथ-साथ अनुभवी खिलाड़ियों का मिश्रण देखने को मिलेगा। हर टीम अपने कप्तान के नेतृत्व में जीत की चुनौती देगी। विशेष रूप से सूर्यकुमार यादव पर भारत के खिताब बचाने की बड़ी जिम्मेदारी होगी। T20 वर्ल्ड कप 2026 की शुरुआत 7 फरवरी से होगी और सभी क्रिकेट प्रेमियों की नजरें इन कप्तानों के प्रदर्शन पर टिकी रहेंगी।

Releated Posts

विजय शर्मा के पीएल मैदान में बल्ले का कहर, खिलाड़ियों ने जड़े शतक

रायपुर, कवर्धा विधानसभा में उपमुख्यमंत्री श्री विजय शर्मा के प्रयासों से पहली बार आयोजित विजय शर्मा केपीएल क्रिकेट…

ByByNandni Manik Dec 25, 2025

11 जनवरी को बनेगा खास दिन, 42 रन पूरे होते ही Virat Kohli तोड़ेंगे इस दिग्गज का रिकॉर्ड, विश्व क्रिकेट में मचेगी धूम

Virat Kohli: टीम इंडिया इस वक्त रेस्ट कर रही है. हाल में उसने साउथ अफ्रीका के खिलाफ टेस्ट,…

ByByNandni Manik Dec 24, 2025

टीम इंडिया में वापसी पर ईशान किशन का पहला बयान, बताया किसने बदल दी उनकी जिंदगी

T20 World Cup 2026: भारतीय क्रिकेट कंट्रोल बोर्ड (BCCI) ने टी20 वर्ल्ड कप 2026 के लिए 15 सदस्यीय…

ByByNandni Manik Dec 20, 2025

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Scroll to Top