• Home
  • देश - विदेश
  • तीन बड़ी फिल्मों की री-रिलीज़: Salman, Ajay और Shah Rukh के फैंस के लिए खुशखबरी
Image

तीन बड़ी फिल्मों की री-रिलीज़: Salman, Ajay और Shah Rukh के फैंस के लिए खुशखबरी

फरवरी के महीने में एक्टर सलमान खान (Salman Khan), एक्टर अजय देवगन (Ajay Devgn) और एक्टर शाहरुख खान (Shah Rukh Khan) के फैंस के लिए काफी खास होने वाला है. दरअसल, सलमान की साल 2003 में रिलीज हुई फिल्म तेरे नाम (Tere Naam), अजय की साल 2004 में रिलीज हुई फिल्म युवा (Yuva) और शाहरुख की साल 2002 में रिलीज हुई फिल्म देवदास (Devdas) फिर से सिनेमाघरों में रिलीज होने जा रही है.

फरवरी में दोबारा रिलीज होंगी ये तीन फिल्में

बता दें कि सलमान खान (Salman Khan) की फिल्म तेरे नाम (Tere Naam) 27 फरवरी को, एक्टर अजय देवगन (Ajay Devgn) की फिल्म युवा (Yuva) 20 फरवरी को और एक्टर शाहरुख खान (Shah Rukh Khan) की फिल्म देवदास (Devdas) 6 फरवरी को सिनेमाघरों में रिलीज होने वाली है.

फिल्म देवदास (Devdas) में शाहरुख खान (Shah Rukh Khan) के अलावा ऐश्वर्या राय, माधुरी दीक्षित और जैकी श्रॉफ जैसे कलाकार नजर आए थे. तो वहीं, युवा (Yuva) में अजय देवगन (Ajay Devgn) के अलावा विवेक ओबेरॉय और रानी मुखर्जी नजर आए थे. सलमान खान (Salman Khan) की फिल्म तेरे नाम (Tere Naam) में उनके साथ भूमिका चावला लीड रोल में थीं.

कितनी है तीनों फिल्मों की रेटिंग

तीनों फिल्मों की आईएमडीबी रेटिंग की बात करें, तो तेरे नाम (Tere Naam) की रेटिंग 7.2 है. फिल्म देवदास (Devdas) की आईएमडीबी रेटिंग 7.6 है. वहीं, युवा (Yuva) की आईएमडीबी रेटिंग 7.3 है.

Releated Posts

छत्तीसगढ़ उच्च न्यायालय में केंद्र सरकार के मुकदमों की पैरवी हेतु 36 अधिवक्ताओं का पैनल गठित, सूची जारी

नई दिल्ली। छत्तीसगढ़ हाई कोर्ट में केंद्र सरकार के मुकदमों (करों से संबंधित मामलों को छोड़कर) की पैरवी…

ByByNandni Manik Feb 23, 2026

Disha Patani के साथ रिश्ते की खबरों पर Talwiinder Singh Sidhu ने तोड़ी चुप्पी, कहा – “मुझे हर दिन प्यार महसूस होता है…

बॉलीवुड एक्ट्रेस दिशा पटानी (Disha Patani) इस समय सिंगर तलविंदर सिंह सिद्धू (Talwiinder Singh Sidhu) के साथ डेटिंग…

ByByNandni Manik Feb 5, 2026

ममता बनर्जी सुप्रीम कोर्ट पहुंचीं, आज SIR मामले की सुनवाई; मौजूदा मुख्यमंत्री के तौर पर पहली बार कोर्ट में रखेंगी अपना पक्ष

पश्चिम बंगाल की मुख्यमंत्री ममता बनर्जी बुधवार को राज्य में मतदाता सूचियों के चल रहे विशेष गहन पुनरीक्षण…

ByByNandni Manik Feb 4, 2026

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Scroll to Top