• Home
  • छत्तीसगढ़
  • “तीन दिनों में 1.5 लाख किसान अपना धान बेचेंगे, 70 हजार से अधिक टोकन जारी किए जाएंगे, और पिछले साल का रिकॉर्ड टूटने की उम्मीद है
Image

“तीन दिनों में 1.5 लाख किसान अपना धान बेचेंगे, 70 हजार से अधिक टोकन जारी किए जाएंगे, और पिछले साल का रिकॉर्ड टूटने की उम्मीद है

रायपुर। खरीफ विपणन वर्ष 2025-26 की धान खरीदी खत्म होने के लिए तीन दिन ही शेष हैं. अभी तक 23.48 लाख किसानों ने अपना धान बेचा है. प्रतिदिन 22,000 टोकन जारी हो रहे हैं. अब डेढ़ लाख किसान धान बेचने के लिए कतार में हैं, जिन्हें 3 दिनों में 70,000 से भी ज्यादा टोकन जारी होंगे.

जानकारी के अनुसार, अब तक धान बेचने वाले 23.48 लाख किसानों को 29597 करोड़ रुपए का भुगतान किया गया है. न्यूनतम समर्थन मूल्य पर 48 घंटे के अंदर सीधे किसान के खाते में भुगतान हो रहा है. आने वाले 3 दिवस में 1.5 लाख किसान धान बेचेंगे, पिछले साल एक करोड़ 44 लाख टन धान की खरीदी हुई थी.

आंकड़ों से स्पष्ट है कि जहां 2020-21 में 72.15 LMT, 2021-22 में 68.77 LMT और 2022-23 में 97.67 LMT धान खरीदा गया था, वहीं 2025-26 में 15 जनवरी की स्थिति में 23 लाख 481 पंजीकृत किसानों से अब तक एक करोड़ 24 लाख 86 हजार 723 मीट्रिक टन से अधिक धान खरीदी हो चुकी है. इन किसानों को कुल मिलाकर 28 हजार 164 करोड़ रुपए का भुगतान किया जा चुका है. 

गड़बड़ी की शिकायत पर हुई कार्रवाई

राज्य में खरीफ विपणन वर्ष 2025-26 में समर्थन मूल्य पर की जा रही धान खरीदी में अनियमितता बरतने के फलस्वरूप समिति प्रबंधकों तथा धान खरीदी से जुड़े 38 कर्मचारियों पर कार्रवाई की गई है. इनमें 31 कर्मचारियों के विरूद्ध निलंबन तथा निलंबित, एक की सेवा समाप्ति, दो को सेवा से पृथक, एक को कार्य से पृथक और तीन कर्मचारियों के विरूद्ध एफआईआर दर्ज कराया गया है.

Releated Posts

छत्तीसगढ़ के दूरदराज इलाकों में बाइक से पहुंचे कलेक्टर और एसपी, ग्रामीणों की समस्याएं सुनीं और मौके पर किया समाधान

सुकमा. जिले के दूरस्थ और दुर्गम इलाकों तक शासन की योजनाओं का लाभ सुनिश्चित करने के उद्देश्य से…

ByByNandni Manik Mar 7, 2026

ग्रामीण बैंक में सेंधमारी, तिजोरी का हैंडल तोड़कर चोरी की कोशिश नाकाम रही

सूरजपुर। जिले के विश्रामपुर थाना क्षेत्र में स्थित एसईसीएल कुमदा कॉलोनी के ग्रामीण बैंक में सेंधमारी का मामला…

ByByNandni Manik Mar 7, 2026

गरियाबंद के गणेश सोनी ने राष्ट्रीय स्तर पर दिखाया दम, NCC प्री-कमीशन कोर्स में छत्तीसगढ़ को दिलाया ऑल इंडिया में पहला स्थान

गरियाबंद। जिले के देवभोग एनसीसी यूनिट के केयरटेकर गणेश सोनी ने ऑल इंडिया एएनओ (Associate NCC Officer) प्री-कमीशन…

ByByNandni Manik Mar 7, 2026

होली के बाद सिम्स अस्पताल में मरीजों की भीड़ बढ़ी, त्वचा और आंखों की समस्याओं के साथ दो दिनों में 465 लोग पहुंचे

 बिलासपुर. होली के रंगों का असर इस बार लोगों की सेहत पर भी देखने को मिला. मिलावटी और…

ByByNandni Manik Mar 7, 2026

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Scroll to Top