• Home
  • छत्तीसगढ़
  • ठगों ने सराफा कारोबारी का WhatsApp किया हैक, वकील को मैसेज भेजकर लगाया चूना
Image

ठगों ने सराफा कारोबारी का WhatsApp किया हैक, वकील को मैसेज भेजकर लगाया चूना

रायपुर. राजधानी में साइबर ठगों ने कारोबारी बनकर वकील के साथ 55 हजार रुपए की ऑनलाइन ठगी को अंजाम दिया है. आरोपियों ने वाट्सएप पर झांसे में लेकर यूपीआई के माध्यम से ट्रांजेक्शन करवाया. वकील को रकम कुछ घंटों के बाद वापस करने की बात कही गई थी, लेकिन ट्रांजेक्शन का स्क्रीनशॉट भेजते मैसेज डिलीवर नहीं हुआ. जवेलर्स दुकान के वास्तविक फोन नंबर पर बात करने पर पता चला कि उनके द्वारा किसी भी प्रकार से पैसों की मांग नहीं की गई है. तब वकील को ठगी का एहसास हुआ और थाने में रिपोर्ट दर्ज कराई गई. पूरा मामला सिविल लाइन थाना क्षेत्र का है.

जानकारी के अनुसार शंकर नगर सेक्टर-02, दुर्गा मैदान के पास निवासी एवं पेशे से वकील विजय कुमार दास अपने परिवार के साथ रहते हैं. उन्होंने पुलिस को बताया कि आठ जनवरी को शाम करीब 4.15 बजे उनके मोबाइल नंबर पर वाट्सएप के जरिए 55 हजार रुपये भेजने का संदेश आया. मैसेज भेजने वाले ने खुद को उनका परिचित नवकार ज्वेलर्स बताते हुए कहा कि उसका यूपीआई फिलहाल काम नहीं कर रहा है और वह दो घंटे के भीतर रकम वापस कर देगा. परिचित होने के कारण भरोसा कर विजय कुमार दास ने यूनियन बैंक पंडरी रायपुर स्थित अपने खाते से फोन-पे के माध्यम से 55 हजार रुपये बताए गए यूपीआई आइडी पर ट्रांसफर कर दिए.

मैसेज नहीं हुआ डिलीवर

ट्रांजेक्शन के बाद उन्होंने भुगतान का स्क्रीनशाट वाट्सएप पर भेजा, लेकिन मैसेज डिलीवर नहीं हुआ. इसके बाद उन्होंने नवकार ज्वेलर्स के वास्तविक मोबाइल नंबर पर मैसेज भेजा. कुछ देर बाद नवकार ज्वेलर्स की ओर से फोन आया, जिसमें बताया गया कि उनका वाट्सएप अकाउंट हैक हो गया है और उन्होंने किसी से भी पैसे नहीं मांगे हैं. तब जाकर विजय कुमार दास को ठगी का एहसास हुआ. ठगों ने वाट्सएप अकाउंट हैक कर नवकार ज्वेलर्स के नाम पर संदेश भेजकर उनसे 55 हजार रुपये का आनलाइन ट्रांजेक्शन करवा लिया. फिलहाल शिकायत पर पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है.

Releated Posts

छत्तीसगढ़ी गाने पर पत्नी संग पुलिसकर्मी की रील वायरल—यूजर्स ने SSP से कार्रवाई मांगी, जवाब में बोला ‘तोर बबा ए करहि’

बिलासपुर. वर्दी पहनकर रील बनाने का एक मामला सामने आने के बाद हाल ही में एक आरक्षक लाइन…

ByByNandni Manik Apr 11, 2026

उद्योग और श्रम विभाग के आपसी समन्वय से संवर रहा है – छत्तीसगढ़

रायपुर , मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय के नेतृत्व में राज्य सरकार ने जिस स्पष्ट नीति के साथ श्रमिकों और…

ByByNandni Manik Apr 11, 2026

स्वाभिमान की नई पहचान : छत्तीसगढ़ में महिला सशक्तिकरण का स्वर्णिम दौर

रायपुर, छत्तीसगढ़ में वर्ष 2026 को “महतारी गौरव वर्ष” के रूप में मनाते हुए महिलाओं के सम्मान, स्वाभिमान…

ByByNandni Manik Apr 11, 2026

लग्जरी कार में घूमकर चेन स्नैचिंग—भीड़भाड़ वाले इलाकों में वारदात, 7 महिलाओं का गैंग और ड्राइवर गिरफ्तार

रायपुर. राजधानी रायपुर में लग्जरी वाहन से घूम-घूमकर चेन स्नैचिंग करने वाले शातिर महिलाओं के एक गैंग को पुलिस…

ByByNandni Manik Apr 11, 2026

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Scroll to Top