• Home
  • छत्तीसगढ़
  • उपमुख्यमंत्री विजय शर्मा ने जिला पंचायत रायपुर का किया निरीक्षण
Image

उपमुख्यमंत्री विजय शर्मा ने जिला पंचायत रायपुर का किया निरीक्षण

रायपुर,

उपमुख्यमंत्री श्री शर्मा ने 25 लाख रुपए से जिला पंचायत के नवीनीकरण कार्यों की घोषणा की
उपमुख्यमंत्री श्री शर्मा ने 25 लाख रुपए से जिला पंचायत के नवीनीकरण कार्यों की घोषणा की
उपमुख्यमंत्री श्री शर्मा ने 25 लाख रुपए से जिला पंचायत के नवीनीकरण कार्यों की घोषणा की

उपमुख्यमंत्री श्री विजय शर्मा ने आज जिला पंचायत रायपुर का निरीक्षण किया। इस दौरान उन्होंने जिला पंचायत के विभिन्न कक्षों में जाकर उनका अवलोकन किया। निरीक्षण उपरांत जिला पंचायत सदस्यों एवं जनप्रतिनिधियों के साथ समीक्षा बैठक आयोजित की गई। जिसमें उन्होंने वार्डवार विकास कार्यों की स्थिति पर भी जिला पंचायत सदस्यों एवं जनप्रतिनिधियों से चर्चा की। उन्होंने जनप्रतिनिधियों को जनता के बीच जाकर महतारी सदन के निर्माण एवं वीबी जी राम जी अधिनियम के लाभों के प्रति जागरूक करने को कहा। 

      जनप्रतिनिधियों द्वारा जिला पंचायत की क्षमता विकास एवं कक्षों के नवीनीकरण की मांग पर उपमुख्यमंत्री द्वारा 25 लाख रुपए से नवीनीकरण कार्य कराने की घोषणा की। उन्होंने जिला पंचायत के अधिकारियों को निर्देशित किया कि यदि कोई विकास कार्य किसी क्षेत्र में प्रारम्भ होना है तो उसका निर्माण स्थल पर जाकर क्षेत्रीय जनप्रतिनिधियों के माध्यम से भूमिपूजन अवश्य कराया जाए। जिससे जनता को विकास कार्य के संबंध में जानकारी प्राप्त हो सके। 

       उन्होंने प्रत्येक जिला पंचायत सदस्य को अपने क्षेत्र के प्रधानमंत्री आवास योजना से निर्माणाधीन आवासों का निरीक्षण कर उनकी प्रगति का अवलोकन करने एवं निर्मित आवासों को प्राप्त सुविधाओं को सुनिश्चित करने हेतु निर्देशित किया। इस दौरान जिला पंचायत अध्यक्ष श्री नवीन कुमार अग्रवाल, समस्त जिला पंचायत सदस्य एवं जिला पंचायत सीईओ श्री कुमार विश्वरंजन सहित अन्य जनप्रतिनिधिगण एवं अधिकारी उपस्थित रहे।

Releated Posts

छत्तीसगढ़ी गाने पर पत्नी संग पुलिसकर्मी की रील वायरल—यूजर्स ने SSP से कार्रवाई मांगी, जवाब में बोला ‘तोर बबा ए करहि’

बिलासपुर. वर्दी पहनकर रील बनाने का एक मामला सामने आने के बाद हाल ही में एक आरक्षक लाइन…

ByByNandni Manik Apr 11, 2026

उद्योग और श्रम विभाग के आपसी समन्वय से संवर रहा है – छत्तीसगढ़

रायपुर , मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय के नेतृत्व में राज्य सरकार ने जिस स्पष्ट नीति के साथ श्रमिकों और…

ByByNandni Manik Apr 11, 2026

स्वाभिमान की नई पहचान : छत्तीसगढ़ में महिला सशक्तिकरण का स्वर्णिम दौर

रायपुर, छत्तीसगढ़ में वर्ष 2026 को “महतारी गौरव वर्ष” के रूप में मनाते हुए महिलाओं के सम्मान, स्वाभिमान…

ByByNandni Manik Apr 11, 2026

लग्जरी कार में घूमकर चेन स्नैचिंग—भीड़भाड़ वाले इलाकों में वारदात, 7 महिलाओं का गैंग और ड्राइवर गिरफ्तार

रायपुर. राजधानी रायपुर में लग्जरी वाहन से घूम-घूमकर चेन स्नैचिंग करने वाले शातिर महिलाओं के एक गैंग को पुलिस…

ByByNandni Manik Apr 11, 2026

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Scroll to Top