• Home
  • देश - विदेश
  • विजय सलगांवकर की कहानी का आखिरी हिस्सा, 2 अक्टूबर 2026 को रिलीज होगी अजय देवगन की ‘दृश्यम 3’
Image

विजय सलगांवकर की कहानी का आखिरी हिस्सा, 2 अक्टूबर 2026 को रिलीज होगी अजय देवगन की ‘दृश्यम 3’

एक्टर अजय देवगन (Ajay Devgn) की ब्लॉकबस्टर फ्रैंचाइजी फिल्म ‘दृश्यम’ (Drishyam) के तीसरे पार्ट के लिए फैंस काफी इंतेजार कर रहे हैं. इसी बीच अब मेकर्स ने फिल्म का ऑफिशियल अनाउंसमेंट कर दिया है. इसके लिए मेकर्स ने ‘दृश्यम 3’ (Drishyam 3) का एक अनाउंसमेंट वीडियो शेयर किया है. इस फिल्म में एक्टर एक बार फिर से विजय सलगांवकर के रोल में वापसी करने जा रहे हैं.

अभी बाकी है कहानी का आखिरी हिस्सा

सामने आए इस वीडियो में सबसे पहले अजय देवगन (Ajay Devgn) की वॉइस में परिवार की अहमियत के बारे में बताया जा रहा है. 1 मिनट 13 सेकंड के इस वीडियो में मेकर्स ने पहले की स्टोरी की झलक को भी दिखाया गया है. एक्टर के वॉइस ओवर में सुना जा सकता है- ‘मेरा सच मेरा सही सिर्फ मेरी फैमिली है.’ वहीं, वीडियो के आखिर में सुना जा सकता है- ‘कहानी अभी खत्म नहीं हुई है. आखिरी हिस्सा अभी बाकी है.’

कब रिलीज होगी फिल्म

डायरेक्टर अभिषेक पाठक (Abhishek Pathak) के निर्देशन में बन रही फिल्म ‘दृश्यम 3’ (Drishyam 3) अगले साल 2 अक्टूबर 2026 को रिलीज होने वाली है. इस फ्रैंचाइजी के तीसरे पार्ट की कास्टिंग को लेकर मेकर्स ने अभी ज्यादा जानकारी शेयर नहीं किया है.

बता दें कि अजय देवगन (Ajay Devgn) की ब्लॉकबस्टर फ्रैंचाइजी ‘दृश्यम’ (Drishyam) का पहला पार्ट साल 2015 में आया था. इसके बाद ‘दृश्यम 2’ (Drishyam 2) साल 2022 में रिलीज हुई थी. वहीं, अब 2 अक्टूबर 2026 को फिल्म ‘दृश्यम 3’ (Drishyam 3) रिलीज होने वाली है.

Releated Posts

छत्तीसगढ़ उच्च न्यायालय में केंद्र सरकार के मुकदमों की पैरवी हेतु 36 अधिवक्ताओं का पैनल गठित, सूची जारी

नई दिल्ली। छत्तीसगढ़ हाई कोर्ट में केंद्र सरकार के मुकदमों (करों से संबंधित मामलों को छोड़कर) की पैरवी…

ByByNandni Manik Feb 23, 2026

Disha Patani के साथ रिश्ते की खबरों पर Talwiinder Singh Sidhu ने तोड़ी चुप्पी, कहा – “मुझे हर दिन प्यार महसूस होता है…

बॉलीवुड एक्ट्रेस दिशा पटानी (Disha Patani) इस समय सिंगर तलविंदर सिंह सिद्धू (Talwiinder Singh Sidhu) के साथ डेटिंग…

ByByNandni Manik Feb 5, 2026

ममता बनर्जी सुप्रीम कोर्ट पहुंचीं, आज SIR मामले की सुनवाई; मौजूदा मुख्यमंत्री के तौर पर पहली बार कोर्ट में रखेंगी अपना पक्ष

पश्चिम बंगाल की मुख्यमंत्री ममता बनर्जी बुधवार को राज्य में मतदाता सूचियों के चल रहे विशेष गहन पुनरीक्षण…

ByByNandni Manik Feb 4, 2026

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Scroll to Top