• Home
  • टेक्नोलॉजी
  • व्हीलचेयर यूजर ने अंतरिक्ष में बनाई इतिहास, ब्लू ओरिजिन की बड़ी उपलब्धि
Image

व्हीलचेयर यूजर ने अंतरिक्ष में बनाई इतिहास, ब्लू ओरिजिन की बड़ी उपलब्धि

अमेजन के संस्थापक जेफ बेजोस की अंतरिक्ष कंपनी ब्लू ओरिजिन ने इतिहास रच दिया है. जर्मनी की इंजीनियर माइकेला बेंटहाउस (Michaela Benthaus) अंतरिक्ष में जाने वाली दुनिया की पहली व्हीलचेयर यूजर बन गईं. शनिवार, 20 दिसंबर को वे एयरोस्पेस कंपनी, ब्लू ओरिजिन के न्यू शेपर्ड मिशन (NS-37) के जरिए सबऑर्बिटल फ्लाइट पर रवाना हुईं और कार्मन लाइन (करीब 100 किमी ऊंचाई) पार करते हुए अंतरिक्ष तक पहुंचीं.

यह उड़ान 20 दिसंबर 2025 को टेक्सास के वेस्ट टेक्सास लॉन्च साइट से हुई. NS-37 मिशन में छह यात्री सवार थे. लगभग 10 मिनट की इस सबऑर्बिटल उड़ान में यात्रियों को कुछ मिनटों के लिए भारहीनता (वेटलेसनेस) का अनुभव हुआ और पृथ्वी का अद्भुत नजारा दिखा.

माइकेला बेंटहाउस की प्रेरक कहानी

33 वर्षीय माइकेला बेंटहाउस यूरोपीय अंतरिक्ष एजेंसी (ESA) में एयरोस्पेस और मेकाट्रॉनिक्स इंजीनियर हैं. 2018 में माउंटेन बाइकिंग दुर्घटना में उनकी रीढ़ की हड्डी क्षतिग्रस्त हो गई, जिसके बाद वे पैराप्लेजिक हो गईं. व्हीलचेयर का इस्तेमाल करने लगीं. हालांकि, दुर्घटना के बाद भी उनका अंतरिक्ष जाने का सपना जीवित रहा. उन्होंने लिंक्डइन पर पूर्व स्पेसएक्स इंजीनियर हांस कोएनिग्समैन से संपर्क किया. हांस ने उनकी मदद की. ब्लू ओरिजिन के साथ इस उड़ान को स्पॉन्सर किया. लैंडिंग के बाद माइकेला ने कहा कि मैं बहुत आभारी हूं कि ब्लू ओरिजिन और हांस ने इस यात्रा के लिए हां कहा. यह सबसे शानदार अनुभव था.

उड़ान में कैसे हुई व्यवस्था?

ब्लू ओरिजिन का न्यू शेपर्ड कैप्सूल पहले से ही दिव्यांगों के लिए डिजाइन किया गया है. लॉन्च टावर में लिफ्ट है. कैप्सूल में ज्यादा बदलाव की जरूरत नहीं पड़ी. माइकेला के लिए विशेष ट्रांसफर बोर्ड जोड़ा गया, जिससे वे खुद व्हीलचेयर से कैप्सूल में जा सकीं. भारहीनता के दौरान अपनी टांगों को सुरक्षित रखने के लिए उन्होंने विशेष स्ट्रैप का इस्तेमाल किया. लैंडिंग के बाद रिकवरी टीम ने जमीन पर कार्पेट बिछाया, ताकि उनकी व्हीलचेयर तुरंत उपलब्ध हो सके.

क्रू के अन्य सदस्य

  • हांस कोएनिग्समैन (पूर्व स्पेसएक्स कार्यकारी)
  • जोई हाइड
  • एडोनिस पौरोलिस
  • जेसन स्टैंसेल
  • नील मिल्च

इस उपलब्धि का महत्व

यह उड़ान अंतरिक्ष यात्रा को अधिक समावेशी बनाने की दिशा में बड़ा कदम है. माइकेला ने कहा कि वे दुनिया को दिखाना चाहती हैं कि व्हीलचेयर उपयोगकर्ता भी सबऑर्बिटल उड़ान भर सकते हैं. इससे पहले ब्लू ओरिजिन ने सीमित गतिशीलता वाले लोगों को अंतरिक्ष भेजा है, लेकिन व्हीलचेयर यूजर पहली बार गए.

ब्लू ओरिजिन के संस्थापक जेफ बेजोस अंतरिक्ष को सभी के लिए खोलना चाहते हैं. यह कंपनी का 16वां मानव युक्त मिशन था और कुल 92 लोगों को अंतरिक्ष भेज चुकी है. यह सफलता दिव्यांगों के लिए प्रेरणा है और दिखाती है कि सपने किसी बाधा से नहीं रुकते. माइकेला की यात्रा अंतरिक्ष अन्वेषण के नए युग की शुरुआत है.

Releated Posts

ISRO ने एक और उपलब्धि हासिल की, दुनिया के सबसे बड़े 6100 किलोग्राम के कॉमर्शियल कम्युनिकेशन सैटेलाइट का सफल लॉन्च

आंध्र प्रदेश के श्रीहरिकोटा स्थित सतीश धवन अंतरिक्ष केंद्र से बुधवार सुबह भारत का सबसे वजनदार ‘बाहुबली’ रॉकेट…

ByByNandni Manik Dec 24, 2025

भारत में Air Taxi की टेस्टिंग शुरू, एक साथ 6 लोग भर सकेंगे उड़ान, ट्रैफिक जाम से मिलेगी राहत

भारत में एयर टैक्सी शुरू होने की उलटी गिनती शुरू हो गई है। एयरोस्पेस स्टार्टअप सरला एविएशन भारत…

ByByNandni Manik Dec 22, 2025

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Scroll to Top