• Home
  • छत्तीसगढ़
  • युवक की मौत से गुस्साए परिजन, मुआवजे की मांग को लेकर चौक पर शव रखकर किया चक्काजाम
Image

युवक की मौत से गुस्साए परिजन, मुआवजे की मांग को लेकर चौक पर शव रखकर किया चक्काजाम

जांजगीर-चांपा। जिले के नेताजी चौक पर शुक्रवार की शाम उस समय हड़कंप मच गया, जब एक युवक की मौत के बाद परिजनों ने सड़क पर शव रखकर चक्काजाम कर दिया। परिजन नेताजी फर्नीचर के संचालक से मुआवजे की मांग कर रहे थे। चक्काजाम के चलते सड़क के दोनों ओर वाहनों की लंबी कतार लग गई। वहीं प्रदर्शन की सूचना पर पुलिस और राजस्व विभाग की टीम मौके पर पहुंची और परिजनों को समझाइश दी।

जानकारी के अनुसार, जांजगीर थाना क्षेत्र के खोखसा गांव निवासी हरिचरण प्रधान नेताजी फर्नीचर में काम करता था। काम के दौरान वह सीढ़ी से फिसलकर गिर गया, जिससे उसके पैर में गंभीर फ्रैक्चर हो गया था। घायल अवस्था में उसे नायक नर्सिंग होम चांपा में भर्ती कराया गया, जहां इलाज के दौरान उसकी मौत हो गई।

मौत के बाद नाराज परिजन शव को लेकर जांजगीर के नेताजी चौक पहुंचे और मुआवजे की मांग को लेकर चक्काजाम कर दिया। करीब छह घंटे तक चले इस प्रदर्शन के कारण आवागमन बाधित रहा। पुलिस और राजस्व अधिकारियों की समझाइश के बाद आखिरकार चक्काजाम समाप्त कराया गया। सहमति के अनुसार, फर्नीचर संचालक द्वारा मृतक के बच्चों के नाम 8 लाख रुपये की एफडी कराई जाएगी, वहीं परिवार को तत्काल राहत के रूप में 50 हजार रुपये नगद दिए गए। इसके बाद परिजनों ने प्रदर्शन समाप्त किया।

Releated Posts

छत्तीसगढ़ी गाने पर पत्नी संग पुलिसकर्मी की रील वायरल—यूजर्स ने SSP से कार्रवाई मांगी, जवाब में बोला ‘तोर बबा ए करहि’

बिलासपुर. वर्दी पहनकर रील बनाने का एक मामला सामने आने के बाद हाल ही में एक आरक्षक लाइन…

ByByNandni Manik Apr 11, 2026

उद्योग और श्रम विभाग के आपसी समन्वय से संवर रहा है – छत्तीसगढ़

रायपुर , मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय के नेतृत्व में राज्य सरकार ने जिस स्पष्ट नीति के साथ श्रमिकों और…

ByByNandni Manik Apr 11, 2026

स्वाभिमान की नई पहचान : छत्तीसगढ़ में महिला सशक्तिकरण का स्वर्णिम दौर

रायपुर, छत्तीसगढ़ में वर्ष 2026 को “महतारी गौरव वर्ष” के रूप में मनाते हुए महिलाओं के सम्मान, स्वाभिमान…

ByByNandni Manik Apr 11, 2026

लग्जरी कार में घूमकर चेन स्नैचिंग—भीड़भाड़ वाले इलाकों में वारदात, 7 महिलाओं का गैंग और ड्राइवर गिरफ्तार

रायपुर. राजधानी रायपुर में लग्जरी वाहन से घूम-घूमकर चेन स्नैचिंग करने वाले शातिर महिलाओं के एक गैंग को पुलिस…

ByByNandni Manik Apr 11, 2026

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Scroll to Top