• Home
  • छत्तीसगढ़
  • युवक ने आत्मदाह का किया प्रयास, पुलिस की मुस्तैदी से बचाई गई जान
Image

युवक ने आत्मदाह का किया प्रयास, पुलिस की मुस्तैदी से बचाई गई जान

बिलासपुर। जिले के सिटी कोतवाली थाना क्षेत्र के कतियापारा इलाके में उस वक्त हड़कंप मच गया, जब एक युवक ने खुद को आग लगाकर आत्महत्या करने की कोशिश की। घटना में युवक गंभीर रूप से झुलस गया, जिसे पुलिस की तत्परता और स्थानीय लोगों की मदद से समय रहते सिम्स अस्पताल में भर्ती कराया गया, जहां उसका इलाज जारी है।

घायल युवक की पहचान अभय पांडेय के रूप में हुई है। जानकारी के अनुसार, अभय ने अचानक खुद पर ज्वलनशील पदार्थ डालकर आग लगा ली। घटना की सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और आसपास मौजूद लोगों की मदद से आग बुझाकर युवक को तत्काल अस्पताल पहुंचाया गया।

बताया जा रहा है कि युवक मानसिक तनाव में था। पारिवारिक विवाद को घटना का संभावित कारण माना जा रहा है। अभय की पत्नी पिछले दो महीनों से उससे अलग रह रही थी। इसके अलावा युवक के शराब के नशे में विवाद करने की भी जानकारी सामने आई है। बताया जा रहा है कि वह पिछले एक महीने से काम पर भी नहीं जा रहा था और घटना के समय भी नशे में होने की आशंका जताई जा रही है।

प्रारंभिक जांच में सामने आया है कि युवक मानसिक तनाव से गुजर रहा था। पारिवारिक विवाद को घटना का संभावित कारण माना जा रहा है। बताया जा रहा है कि उसकी पत्नी पिछले दो महीनों से अलग रह रही थी। शराब के नशे में विवाद की भी बात सामने आई है। साथ ही युवक पिछले एक महीने से काम पर भी नहीं जा रहा था। घटना के समय भी उसके नशे में होने की आशंका जताई जा रही है।फिलहाल, युवक की हालत गंभीर बनी हुई है। उसके होश में आने के बाद बयान दर्ज कर पुलिस मामले में आगे की जांच करेगी।

Releated Posts

सात जन्मों का साथ निभाने का वादा, पर मिली बेवफाई! महिला का शव फांसी के फंदे से लटका मिला

बालोद. छत्तीसगढ़ के बालोद जिले में एक शादीशुदा महिला की घर के कमरे में फांसी के फंदे पर…

ByByNandni Manik Feb 25, 2026

विधानसभा बजट सत्र का आज तीसरा दिन, नशीले पदार्थ और स्वास्थ्य मिशन पर हंगामे के आसार; राज्यपाल के अभिभाषण पर होगी विस्तृत चर्चा

रायपुर। छत्तीसगढ़ विधानसभा के बजट सत्र का आज तीसरा दिन हंगामेदार रहने वाला है। सदन में प्रश्नोत्तर, ध्यानाकर्षण…

ByByNandni Manik Feb 25, 2026

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Scroll to Top