• Home
  • छत्तीसगढ़
  • 15वें वित्त की राशि रुकी, आक्रोशित सरपंचों ने जनपद पंचायत पर लगाया ताला
Image

15वें वित्त की राशि रुकी, आक्रोशित सरपंचों ने जनपद पंचायत पर लगाया ताला

डोंगरगढ़. डोंगरगढ़ जनपद पंचायत में 15वें वित्त आयोग की राशि रोक दिए जाने को लेकर सरपंचों का गुस्सा बुधवार को सड़क पर फूट पड़ा. दर्जनों नाराज सरपंचों ने सामूहिक रूप से जनपद कार्यालय में ताला जड़ दिया, जिससे प्रशासनिक कामकाज पूरी तरह ठप हो गया और पूरे परिसर में हड़कंप मच गया. यह अभूतपूर्व विरोध ग्राम पंचायतों के ठप पड़े विकास कार्यों और बार बार अनसुनी की गई मांगों के खिलाफ था.

आक्रोशित सरपंचों का कहना है कि लंबे समय से राशि जारी नहीं होने के कारण गांवों में सड़क, नाली, पेयजल, स्वच्छता और बुनियादी ढांचे से जुड़े कार्य पूरी तरह रुक चुके हैं. कई ग्राम पंचायतों में योजनाएं कागजों तक सीमित होकर रह गई हैं, जबकि ग्रामीण विकास ठहर सा गया है. सरपंचों ने आरोप लगाया कि प्रशासनिक स्तर पर केवल आश्वासन मिल रहे हैं, लेकिन ठोस कार्रवाई नहीं हुई.

जनपद कार्यालय में ताला जड़ने के बाद करीब 60 से 70 सरपंच एकजुट होकर डोंगरगढ़ एसडीएम कार्यालय पहुंचे. यहां उन्होंने एसडीएम एम. भार्गव से सीधी मुलाकात कर अपनी मांगें मजबूती से रखीं. फिलहाल एसडीएम कक्ष में सरपंचों और प्रशासन के बीच अहम बैठक जारी है, जिसमें गतिरोध तोड़ने और समाधान निकालने पर चर्चा हो रही है. स्थिति की गंभीरता को देखते हुए एसडीएम कार्यालय परिसर में पुलिस बल तैनात किया गया है, हालांकि प्रदर्शन अब तक शांतिपूर्ण बना हुआ है. सरपंचों ने साफ चेतावनी दी है कि यदि जल्द 15वें वित्त की राशि जारी नहीं की गई तो वे आंदोलन को और तेज करेंगे और जनपद स्तर पर सभी शासकीय कार्यों का बहिष्कार करेंगे. अब सबकी नजर इस बैठक पर टिकी है कि क्या प्रशासन सरपंचों की नाराजगी शांत कर पाएगा, या यह टकराव और गहराएगा.

Releated Posts

होली के दौरान तलवार लहराकर दहशत फैलाने वाले बदमाशों को पुलिस ने दबोचा, तीन आरोपी गिरफ्तार

रायपुर। होली के दौरान राजधानी में तलवार लेकर दहशत फैलाने वाले बदमाशों को पुलिस ने गिरफ्तार किया है.…

ByByNandni Manik Mar 6, 2026

गुलाल लगाने के बहाने युवती को कमरे में ले जाकर किया सामूहिक दुष्कर्म, दो नाबालिग समेत चार आरोपी गिरफ्तार

कोंडागांव। जिले के केशकाल अनुविभाग के ईरागांव थाना क्षेत्र में होली के दूसरे दिन दिल दहला देने वाली…

ByByNandni Manik Mar 6, 2026

स्वास्थ्य विभाग में व्यवस्था दुरुस्त करने कलेक्टर सख्त, तीन BMO को नोटिस जारी

बलौदाबाजार। कलेक्टर कुलदीप शर्मा ने स्वास्थ्य विभाग के अधिकारियों की बैठक लेकर विभागीय कार्यों की समीक्षा की। उन्होंने…

ByByNandni Manik Mar 6, 2026

खरीदी केंद्र में धान की बोरियों पर पानी डालने का मामला सामने आया है। किसानों की शिकायत के बाद जांच के लिए प्रशासन की टीम मौके पर पहुंची

अभनपुर। अभनपुर विधानसभा क्षेत्र के भलेरा सहकारी समिति में धान की बोरियों में पानी डालने का मामला तूल…

ByByNandni Manik Mar 6, 2026

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Scroll to Top