• Home
  • छत्तीसगढ़
  • 48 साल पुराने नामांतरण पर संभागायुक्त कावरे का फैसला, तहसीलदार को जांच के आदेश
Image

48 साल पुराने नामांतरण पर संभागायुक्त कावरे का फैसला, तहसीलदार को जांच के आदेश

रायपुर। रायपुर संभागायुक्त महादेव कावरे ने ग्राम ओंकारबंद, तहसील बागबाहरा, जिला महासमुंद स्थित भूमि के एक पुराने नामांतरण को निरस्त करते हुए तहसीलदार को जांच कर आवश्यक कार्रवाई करने के निर्देश दिए हैं.

जानकारी के अनुसार, ग्राम ओंकारबंद स्थित 7.37 हेक्टेयर भूमि का नामांतरण 21 अप्रैल 1978 को किया गया था. लगभग 48 साल पहले किया गया यह नामांतरण रंभाबाई, बेवा रामचरण को निःसंतान बताकर अन्य व्यक्तियों ने अपने पक्ष में करा लिया गया था. जबकि अपीलार्थी बुढ़ान सिंग पिता स्वर्गीय गणेश (जाति गोंड़, आदिवासी) के दादा उदेराम उस समय जीवित थे, और वे रंभाबाई के पुत्र थे.

इस प्रकरण में अपीलार्थियों द्वारा प्रथम अपील अनुविभागीय अधिकारी के समक्ष प्रस्तुत की गई थी, जिसे निरस्त कर दिया गया था. इसके पश्चात द्वितीय अपील संभागायुक्त रायपुर के न्यायालय में की गई. सभी तथ्यों एवं अभिलेखों के अवलोकन के पश्चात संभागायुक्त ने उक्त नामांतरण को निरस्त करने का आदेश पारित किया. साथ ही, प्रकरण की गंभीरता को देखते हुए तहसीलदार को निर्देशित किया गया है कि वे मामले की विधिवत जांच कर नियमानुसार आवश्यक कार्रवाई सुनिश्चित करें.

Releated Posts

दुबई में फंसे छत्तीसगढ़ के तीन युवकों की सुरक्षित लौटाई, मदद के लिए सरकार से की थी अपील

बिलासपुर. पश्चिमी एशिया में जारी संघर्ष के बीच दुबई में पिछले 9 दिनों से फंसे छत्तीसगढ़ के तीन…

ByByNandni Manik Mar 6, 2026

जशपुर सड़क हादसे पर मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय ने व्यक्त किया दुख, घायलों के बेहतर इलाज के लिए दिए निर्देश

रायपुर। छत्तीसगढ़ के जशपुर जिले में भीषण सड़क हादसे पर सीएम विष्णुदेव साय ने दुख जताया है। उन्होंने…

ByByNandni Manik Mar 6, 2026

नितीश कुमार के राज्यसभा प्रवेश पर भूपेश बघेल ने साधा तंज, कहा – मोदी और शाह की चाल में फंस गए मुख्यमंत्री, सरकार को कानून व्यवस्था पर भी घेरा

रायपुर। छत्तीसगढ़ के पूर्व मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने बिहार के मुख्यमंत्री नितीश कुमार के राज्यसभा जाने को लेकर…

ByByNandni Manik Mar 6, 2026

होली के दौरान तलवार लहराकर दहशत फैलाने वाले बदमाशों को पुलिस ने दबोचा, तीन आरोपी गिरफ्तार

रायपुर। होली के दौरान राजधानी में तलवार लेकर दहशत फैलाने वाले बदमाशों को पुलिस ने गिरफ्तार किया है.…

ByByNandni Manik Mar 6, 2026

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Scroll to Top