• Home
  • छत्तीसगढ़
  • भाई ने अपने ही भाई की हत्या की, आपसी रंजिश में वारदात को अंजाम दिया
Image

भाई ने अपने ही भाई की हत्या की, आपसी रंजिश में वारदात को अंजाम दिया

दुर्ग। जिले में आपसी रंजिश में भाई ने अपने ही भाई की हत्या कर दी। यह घटना आज शाम की है। घटना की सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची। पुलिस ने आरोपी छोटे भाई और उसकी पत्नी को हिरासत में लिया है और उससे पूछताछ कर रही है। वहीं सुपेला अस्पताल के मर्चुरी में मृतक के शव को रखा गया है। कल पोस्टमार्टम के बाद शव परिजनों को सौंपा जाएगा। पूरा मामला पुरानी भिलाई थाना क्षेत्र के पुरैना का है।

मृतक के साले सुखदेव सिंह ने बताया कि मृतक राजू निर्मलकर ठेका मजदूर था। वहीं छोटा भाई कुछ काम नहीं करता था। आज सुबह से ही दोनों भाई के बीच विवाद हो रहा था। इसी बीच दोनों एक-दूसरे को चाकू लेकर मारने भी दौड़े थे, लेकिन मोहल्ले के लोगों ने उन्हें छुड़ाया पर शाम को विवाद ज्यादा बढ़ गया। इसी बीच आरोपी छोटे भाई ने अपनी पत्नी से हसिया मांगा और उससे बड़े भाई राजू निर्मलकर पर ताबड़तोड़ वार कर दिया।

हमले से राजू के पैरों में गंभीर चोट आई। जब ज्यादा शोर हुआ तब सुखदेव भी घर पहुंचे तो राजू निर्मलकर के पैरों से काफी खून निकल चुका था। इसी बीच पुलिस भी वहां पहुंची और एंबुलेंस में जब तक राजू को अस्पताल लेकर आए उसकी जान जा चुकी थी। इधर पुरानी भिलाई थाना पुलिस ने आरोपी छोटे भाई और उसकी पत्नी को हिरासत में लिया है और उससे पूछताछ जारी है।

Releated Posts

दुबई में फंसे छत्तीसगढ़ के तीन युवकों की सुरक्षित लौटाई, मदद के लिए सरकार से की थी अपील

बिलासपुर. पश्चिमी एशिया में जारी संघर्ष के बीच दुबई में पिछले 9 दिनों से फंसे छत्तीसगढ़ के तीन…

ByByNandni Manik Mar 6, 2026

जशपुर सड़क हादसे पर मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय ने व्यक्त किया दुख, घायलों के बेहतर इलाज के लिए दिए निर्देश

रायपुर। छत्तीसगढ़ के जशपुर जिले में भीषण सड़क हादसे पर सीएम विष्णुदेव साय ने दुख जताया है। उन्होंने…

ByByNandni Manik Mar 6, 2026

नितीश कुमार के राज्यसभा प्रवेश पर भूपेश बघेल ने साधा तंज, कहा – मोदी और शाह की चाल में फंस गए मुख्यमंत्री, सरकार को कानून व्यवस्था पर भी घेरा

रायपुर। छत्तीसगढ़ के पूर्व मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने बिहार के मुख्यमंत्री नितीश कुमार के राज्यसभा जाने को लेकर…

ByByNandni Manik Mar 6, 2026

होली के दौरान तलवार लहराकर दहशत फैलाने वाले बदमाशों को पुलिस ने दबोचा, तीन आरोपी गिरफ्तार

रायपुर। होली के दौरान राजधानी में तलवार लेकर दहशत फैलाने वाले बदमाशों को पुलिस ने गिरफ्तार किया है.…

ByByNandni Manik Mar 6, 2026

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Scroll to Top