• Home
  • छत्तीसगढ़
  • महिला समूह की सदस्य के परिजन को पीएम जीवन ज्योति बीमा योजना से दो लाख रुपये का लाभ प्राप्त हुआ
Image

महिला समूह की सदस्य के परिजन को पीएम जीवन ज्योति बीमा योजना से दो लाख रुपये का लाभ प्राप्त हुआ

रायपुर, ग्रामीण महिलाओं की सुरक्षा और आर्थिक स्थिरता के लिए चलाई जा रही प्रधानमंत्री जीवन ज्योति बीमा योजना लगातार सकारात्मक परिणाम दे रही है। यह योजना विशेष रूप से स्वयं सहायता समूहों (एसएचजी) की सदस्य महिलाओं के लिए आर्थिक सुरक्षा का मजबूत माध्यम बनती जा रही है। इसी कड़ी में मनेन्द्रगढ़- चिरमिरी-भरतपुर जिले के ग्राम पंचायत मनवारी के जीवन माँ दुर्गा महिला स्वयं सहायता समूह की सक्रिय सदस्य रही स्वर्गीय इन्द्रावती विश्वकर्मा के परिवार को योजना के तहत् बीमा का लाभ प्रदान किया गया। श्रीमती इन्द्रावती की स्वाभाविक निधन के बाद उनके नामित वारिस रामज्ञया विश्वकर्मा को योजना के तहत दो लाख रुपये की बीमा दावा राशि प्रदान की गई।

  आर्थिक कठिनाइयों के समय यह सहायता परिवार के लिए एक बड़ी राहत बनी, जिससे वे दैनिक जीवन की आवश्यकताओं को पूरा करने तथा भविष्य की योजना बनाने में समर्थ हो सके। इस बीमा दावा प्रक्रिया को सुगम और समयबद्ध तरीके से पूरा करने में छत्तीसगढ़ राज्य ग्रामीण आजीविका मिशन (बी.आर.एल.एम.) के अधिकारी-कर्मचारी कैडर और छत्तीसगढ़ राज्य ग्रामीण बैंक, शाखा केल्हारी के प्रबंधक राजकमल राजीव का महत्वपूर्ण योगदान रहा। उनकी सक्रिय पहल ने परिवार तक योजना का लाभ समय पर पहुँचाने में अहम भूमिका निभाई।

  प्रधानमंत्री जीवन ज्योति बीमा योजना न केवल महिलाओं को वित्तीय सुरक्षा प्रदान करती है, बल्कि अप्रत्याशित परिस्थितियों में परिवार को संबल देकर सामाजिक सुरक्षा को भी मजबूत बनाती है। ग्रामीण क्षेत्रों में महिलाओं को इस योजना से जुड़ने हेतु लगातार जागरूकता कार्यक्रम, समूह बैठकों और परामर्श शिविरों का आयोजन किया जा रहा है। यह पहल एसएचजी की दीदियों और उनके परिवारों के लिए नई उम्मीद और विश्वास का आधार बन रही है।

Releated Posts

दुबई में फंसे छत्तीसगढ़ के तीन युवकों की सुरक्षित लौटाई, मदद के लिए सरकार से की थी अपील

बिलासपुर. पश्चिमी एशिया में जारी संघर्ष के बीच दुबई में पिछले 9 दिनों से फंसे छत्तीसगढ़ के तीन…

ByByNandni Manik Mar 6, 2026

जशपुर सड़क हादसे पर मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय ने व्यक्त किया दुख, घायलों के बेहतर इलाज के लिए दिए निर्देश

रायपुर। छत्तीसगढ़ के जशपुर जिले में भीषण सड़क हादसे पर सीएम विष्णुदेव साय ने दुख जताया है। उन्होंने…

ByByNandni Manik Mar 6, 2026

नितीश कुमार के राज्यसभा प्रवेश पर भूपेश बघेल ने साधा तंज, कहा – मोदी और शाह की चाल में फंस गए मुख्यमंत्री, सरकार को कानून व्यवस्था पर भी घेरा

रायपुर। छत्तीसगढ़ के पूर्व मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने बिहार के मुख्यमंत्री नितीश कुमार के राज्यसभा जाने को लेकर…

ByByNandni Manik Mar 6, 2026

होली के दौरान तलवार लहराकर दहशत फैलाने वाले बदमाशों को पुलिस ने दबोचा, तीन आरोपी गिरफ्तार

रायपुर। होली के दौरान राजधानी में तलवार लेकर दहशत फैलाने वाले बदमाशों को पुलिस ने गिरफ्तार किया है.…

ByByNandni Manik Mar 6, 2026

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Scroll to Top