• Home
  • छत्तीसगढ़
  • बंधन बैंक के 27 म्यूल खातों के माध्यम से 1.20 करोड़ रुपये की साइबर ठगी, पुलिस ने 8 आरोपियों को गिरफ्तार किया
Image

बंधन बैंक के 27 म्यूल खातों के माध्यम से 1.20 करोड़ रुपये की साइबर ठगी, पुलिस ने 8 आरोपियों को गिरफ्तार किया

दुर्ग। सायबर फ्रॉड के मामले में दुर्ग पुलिस ने बड़ी कार्रवाई की है। ठगी के पैसों को रखने के लिए अपने बैंक खाते को किराए पर देने वाले 08 आरोपियों को गिरफ्तार किया गया है, जिसमें भिलाई के ख़ुर्शीपार, सुपेला, सेक्टर 4 और दुर्ग के आरोपी शामिल हैं।

दरअसल ये सभी आरोपी सुपेला के बंधन बैंक के ब्रांच में खाता खोलकर अपने अकाउंट को म्युल अकाउंट बनाकर किराए पर दे दिया था। भारत सरकार के गृह मंत्रालय द्वारा संचालित समन्वय पोर्टल से म्युल अकाउंट होने का अलर्ट आया, जिसमें सायबर धोखाधड़ी से प्राप्त की गई राशि को इन खातों में जमा कराया गया था। लगभग 27 खातों में धोखाधड़ी से प्राप्त एक करोड़ 20 लाख 57 हजार रुपए जमा कराए गए हैं। इतना ही नहीं इन पैसों का लेनदेन भी किया गया है

अलर्ट आने पर दुर्ग पुलिस ने साइबर फ्रॉड से संबंधित सभी खातों को होल्ड पर रखवाकर खाता धारकों के खिलाफ मामला दर्ज कर सभी को गिरफ्तार किया है। फिलहाल आगे की कार्रवाई की जा रही है।

27 म्युल अकाउंट धारकों में सुपेला के रावणभाटा निवासी रनजीत महानंद, ख़ुर्शीपार निवासी प्रमिला जंघेल, सेक्टर 32 निवासी के आकाश राव, रिसाली सेक्टर निवासी विपिन कुमार सिरसाम, सेक्टर 5 निवासी मानवी बेरी, जुनवानी निवासी आशीष गुप्ता, पिंकी कुर्रे कोहका, सुपेला निवासी रमाकान्त बंसोड़ को गिरफ्तार किया गया है।।

Releated Posts

होली के दौरान तलवार लहराकर दहशत फैलाने वाले बदमाशों को पुलिस ने दबोचा, तीन आरोपी गिरफ्तार

रायपुर। होली के दौरान राजधानी में तलवार लेकर दहशत फैलाने वाले बदमाशों को पुलिस ने गिरफ्तार किया है.…

ByByNandni Manik Mar 6, 2026

गुलाल लगाने के बहाने युवती को कमरे में ले जाकर किया सामूहिक दुष्कर्म, दो नाबालिग समेत चार आरोपी गिरफ्तार

कोंडागांव। जिले के केशकाल अनुविभाग के ईरागांव थाना क्षेत्र में होली के दूसरे दिन दिल दहला देने वाली…

ByByNandni Manik Mar 6, 2026

स्वास्थ्य विभाग में व्यवस्था दुरुस्त करने कलेक्टर सख्त, तीन BMO को नोटिस जारी

बलौदाबाजार। कलेक्टर कुलदीप शर्मा ने स्वास्थ्य विभाग के अधिकारियों की बैठक लेकर विभागीय कार्यों की समीक्षा की। उन्होंने…

ByByNandni Manik Mar 6, 2026

खरीदी केंद्र में धान की बोरियों पर पानी डालने का मामला सामने आया है। किसानों की शिकायत के बाद जांच के लिए प्रशासन की टीम मौके पर पहुंची

अभनपुर। अभनपुर विधानसभा क्षेत्र के भलेरा सहकारी समिति में धान की बोरियों में पानी डालने का मामला तूल…

ByByNandni Manik Mar 6, 2026

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Scroll to Top