• Home
  • छत्तीसगढ़
  • बस्तर ओलंपिक के जिला स्तरीय स्पर्धा में राकेश रहे प्रथम, अब संभाग स्तरीय प्रतियोगिता में दिखाएंगे दमखम
Image

बस्तर ओलंपिक के जिला स्तरीय स्पर्धा में राकेश रहे प्रथम, अब संभाग स्तरीय प्रतियोगिता में दिखाएंगे दमखम

रायपुर. . कांकेर जिले के दुर्गूकोंदल विकासखंड के ग्राम चिहरो के राकेश कुमार चुरेंद्र ने वेटलिफ्टिंग में अपनी प्रतिभा का शानदार प्रदर्शन करते हुए बस्तर ओलंपिक के जिला स्तरीय प्रतियोगिता में प्रथम स्थान प्राप्त किया है। 22 साल के राकेश ने बताया कि वेटलिफ्टिंग की प्रेरणा उसे कांकेर जिला प्रशासन द्वारा संचालित ‘पूना परियान नई उड़ान’ पहल से मिली, जहां कोच श्री रिखी राम साहू ने उसे प्रशिक्षण दिया। ग्रामीण पृष्ठभूमि से आने वाले राकेश की बस्तर ओलंपिक में सफलता पूरे क्षेत्र के लिए गर्व का विषय बन गई है।

राकेश ने बताया कि वे रोज सुबह 7 बजे से 9 बजे तक नियमित अभ्यास करते हैं। संसाधनों की कमी के बावजूद राकेश ने दृढ़ इच्छा शक्ति दिखाते हुए सीमेंट से भरे वजन और लकड़ी के बार के सहारे अभ्यास किया। उसने जिला स्तरीय बस्तर ओलिंपिक में 65 किलो वजन उठाकर स्वर्ण पदक अपने नाम किया। अपनी सफलता से गर्व और उत्साह से भरे राकेश अपने संघर्ष व मेहनत को याद करते हुए कहते हैं कि आर्थिक स्थिति और उपकरणों की कमी ने कई बार मुश्किलें पैदा की, परन्तु हार नहीं मानी। राकेश अभी बस्तर संभागीय मुख्यालय जगदलपुर में होने वाले संभाग स्तरीय प्रतियोगिता की तैयारी कर रहे हैं।

इसे लेकर वे बेहद उत्साहित हैं। बस्तर ओलंपिक की संभाग स्तरीय प्रतियोगिता में जीत हासिल करना तथा आगे चलकर राज्य व राष्ट्रीय स्तर पर चिहरो गांव और कांकेर जिले का नाम रोशन करना उसका लक्ष्य है। वे क्षेत्र के युवाओं को प्रेरित करते हुए कहते हैं कि अगर लक्ष्य मजबूत हो और मेहनत सच्ची, तो साधन की कमी आपको रोक नहीं सकती। राकेश की प्रेरणादायी कहानी बस्तर के युवाओं के लिए संदेश है कि इच्छाशक्ति और मेहनत के दम पर बड़े सपने पूरे किए जा सकते हैं।

Releated Posts

दुबई में फंसे छत्तीसगढ़ के तीन युवकों की सुरक्षित लौटाई, मदद के लिए सरकार से की थी अपील

बिलासपुर. पश्चिमी एशिया में जारी संघर्ष के बीच दुबई में पिछले 9 दिनों से फंसे छत्तीसगढ़ के तीन…

ByByNandni Manik Mar 6, 2026

जशपुर सड़क हादसे पर मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय ने व्यक्त किया दुख, घायलों के बेहतर इलाज के लिए दिए निर्देश

रायपुर। छत्तीसगढ़ के जशपुर जिले में भीषण सड़क हादसे पर सीएम विष्णुदेव साय ने दुख जताया है। उन्होंने…

ByByNandni Manik Mar 6, 2026

नितीश कुमार के राज्यसभा प्रवेश पर भूपेश बघेल ने साधा तंज, कहा – मोदी और शाह की चाल में फंस गए मुख्यमंत्री, सरकार को कानून व्यवस्था पर भी घेरा

रायपुर। छत्तीसगढ़ के पूर्व मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने बिहार के मुख्यमंत्री नितीश कुमार के राज्यसभा जाने को लेकर…

ByByNandni Manik Mar 6, 2026

होली के दौरान तलवार लहराकर दहशत फैलाने वाले बदमाशों को पुलिस ने दबोचा, तीन आरोपी गिरफ्तार

रायपुर। होली के दौरान राजधानी में तलवार लेकर दहशत फैलाने वाले बदमाशों को पुलिस ने गिरफ्तार किया है.…

ByByNandni Manik Mar 6, 2026

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Scroll to Top