• Home
  • छत्तीसगढ़
  • भूपेश बघेल की टिप्पणी पर टीएस सिंहदेव का जवाब, बोले– समाज नहीं, निशाने पर था एक व्यक्ति
Image

भूपेश बघेल की टिप्पणी पर टीएस सिंहदेव का जवाब, बोले– समाज नहीं, निशाने पर था एक व्यक्ति

रायपुर। उप मुख्यमंत्री अरुण साव के खिलाफ पूर्व मुख्यमंत्री भूपेश बघेल की टिप्पणी को लेकर प्रदेश में मचे बवाल के बीच पूर्व उप मुख्यमंत्री टीएस सिंहदेव का बयान सामने आया है. सिंहदेव ने कहा कि भूपेश बघेल ने पूरे समाज को नहीं कहा. यह एक व्यक्ति पर टिप्पणी हो सकती है. अपनेपन पर कुछ बोल गए. एक चूक हुई है, यह भूपेश बघेल भी समझ रहे होंगे.

पूर्व उप मुख्यमंत्री टीएस सिंहदेव ने कांग्रेस में जिलाध्यक्षों की गुटबाजी पर मीडिया से चर्चा में कहा कि सब ठीक करने में समय लगेगा. ऐसा नहीं है कि कुछ काम नहीं हो रहा, सब काम संपादित हो रहे हैं. बस थोड़ा संयम से रहना पड़ेगा. जो पदाधिकारी बन गए, वह पार्टी का हो गया. ऐसा नहीं है कि वह कोई टीएस सिंहदेव का है, या भूपेश बघेल का है. वह किसी से जुड़ा हो सकता है, लेकिन ऐसा नहीं है कि वह किसी दूसरे के लिए काम नहीं करेगा.

तमनार में महिला कांस्टेबल के साथ बदसलूकी पर पूर्व उप मुख्यमंत्री टीएस सिंहदेव ने कहा सिंहदेव ने तमनार की घटना को लेकर कहा कि बदसलूकी अक्षम्य है, कड़ी से कड़ी कार्रवाई होनी चाहिए. वहीं तमनार की घटना को लेकर कहा कि इसके लिए शासन-प्रशासन जिम्मेदार है. जनसुनवाई में आप लोगों को बोलने देना चाहते हैं. भीड़ आक्रोशित हो गई, लेकिन इस आक्रोश में भी जो महिला कांस्टेबल के साथ हुआ वह अक्षम्य है.

Releated Posts

दुबई में फंसे छत्तीसगढ़ के तीन युवकों की सुरक्षित लौटाई, मदद के लिए सरकार से की थी अपील

बिलासपुर. पश्चिमी एशिया में जारी संघर्ष के बीच दुबई में पिछले 9 दिनों से फंसे छत्तीसगढ़ के तीन…

ByByNandni Manik Mar 6, 2026

जशपुर सड़क हादसे पर मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय ने व्यक्त किया दुख, घायलों के बेहतर इलाज के लिए दिए निर्देश

रायपुर। छत्तीसगढ़ के जशपुर जिले में भीषण सड़क हादसे पर सीएम विष्णुदेव साय ने दुख जताया है। उन्होंने…

ByByNandni Manik Mar 6, 2026

नितीश कुमार के राज्यसभा प्रवेश पर भूपेश बघेल ने साधा तंज, कहा – मोदी और शाह की चाल में फंस गए मुख्यमंत्री, सरकार को कानून व्यवस्था पर भी घेरा

रायपुर। छत्तीसगढ़ के पूर्व मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने बिहार के मुख्यमंत्री नितीश कुमार के राज्यसभा जाने को लेकर…

ByByNandni Manik Mar 6, 2026

होली के दौरान तलवार लहराकर दहशत फैलाने वाले बदमाशों को पुलिस ने दबोचा, तीन आरोपी गिरफ्तार

रायपुर। होली के दौरान राजधानी में तलवार लेकर दहशत फैलाने वाले बदमाशों को पुलिस ने गिरफ्तार किया है.…

ByByNandni Manik Mar 6, 2026

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Scroll to Top