• Home
  • छत्तीसगढ़
  • दंतेश्वरी मंदिर के बाद अब घर में बड़ी सेंधमारी, तीन घंटे में 16 लाख की चोरी
Image

दंतेश्वरी मंदिर के बाद अब घर में बड़ी सेंधमारी, तीन घंटे में 16 लाख की चोरी

जगदलपुर। दंतेश्वरी मंदिर में हुई चोरी का मामला अभी सुलझा भी नहीं था कि अब जगदलपुर शहर में एक बार फिर लाखों की चोरी ने पुलिस की कार्यप्रणाली पर सवाल खड़े कर दिए हैं। कोतवाली थाना क्षेत्र की सन सिटी कॉलोनी में सूने मकान को निशाना बनाते हुए चोरों ने महज तीन घंटे के भीतर बड़ी वारदात को अंजाम दिया है।

जानकारी के मुताबिक, सन सिटी कॉलोनी निवासी फुटवियर व्यापारी सुरेश मठानी गुरुवार शाम करीब 7 बजे अपने परिवार के साथ बहू की डिलीवरी के लिए डिमरापाल अस्पताल गए थे। रात करीब 10 बजे जब वे घर लौटे, तो देखा कि घर की अलमारियां टूटी हुई थीं और पूरा सामान बिखरा पड़ा था। जांच करने पर पता चला कि चोर सोने-चांदी के जेवरात और नगदी सहित करीब 15 से 16 लाख रुपये का माल ले उड़े हैं।

बताया जा रहा है कि चोरों ने घर के पीछे से प्रवेश किया, जिससे साफ संकेत मिलते हैं कि वारदात पूरी रेकी और योजना

के साथ की गई। सवाल यह भी उठ रहा है कि चोर को कैसे पता था कि परिवार कितनी देर के लिए घर से बाहर रहेगा। सीसीटीवी फुटेज में एक चोर दिखाई दे रहा है, जिसके हाथ में धारदार हथियार भी नजर आ रहा है।

गौर करने वाली बात यह है कि बीते पांच दिनों में कोतवाली थाना क्षेत्र में यह दूसरी बड़ी चोरी है। इससे पहले दंतेश्वरी मंदिर में हुई चोरी के मामले में भी पुलिस के हाथ अब तक सिर्फ सीसीटीवी फुटेज ही लगे हैं, आरोपी अभी भी पकड़ से बाहर है। अब एक बार फिर लाखों की चोरी के बाद भी पुलिस के पास फुटेज के अलावा कोई ठोस सुराग नहीं है। मामले की सूचना मिलते ही पुलिस के आला अधिकारी मौके पर पहुंचे और घटनास्थल का निरीक्षण किया। फोरेंसिक जांच और सीसीटीवी फुटेज के आधार पर जांच की बात कही जा रही है। हालांकि लगातार हो रही चोरी की घटनाओं ने शहर की सुरक्षा व्यवस्था और पुलिस पेट्रोलिंग पर गंभीर सवाल खड़े कर दिए हैं।

दिनदहाड़े या शाम के वक्त घरों में हो रही इन वारदातों से आम लोग दहशत में हैं। अब देखना होगा कि पुलिस कब तक इन बेखौफ चोरों तक पहुंच पाती है और शहर में बढ़ती चोरी की घटनाओं पर लगाम लगा पाती है।

Releated Posts

दुबई में फंसे छत्तीसगढ़ के तीन युवकों की सुरक्षित लौटाई, मदद के लिए सरकार से की थी अपील

बिलासपुर. पश्चिमी एशिया में जारी संघर्ष के बीच दुबई में पिछले 9 दिनों से फंसे छत्तीसगढ़ के तीन…

ByByNandni Manik Mar 6, 2026

जशपुर सड़क हादसे पर मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय ने व्यक्त किया दुख, घायलों के बेहतर इलाज के लिए दिए निर्देश

रायपुर। छत्तीसगढ़ के जशपुर जिले में भीषण सड़क हादसे पर सीएम विष्णुदेव साय ने दुख जताया है। उन्होंने…

ByByNandni Manik Mar 6, 2026

नितीश कुमार के राज्यसभा प्रवेश पर भूपेश बघेल ने साधा तंज, कहा – मोदी और शाह की चाल में फंस गए मुख्यमंत्री, सरकार को कानून व्यवस्था पर भी घेरा

रायपुर। छत्तीसगढ़ के पूर्व मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने बिहार के मुख्यमंत्री नितीश कुमार के राज्यसभा जाने को लेकर…

ByByNandni Manik Mar 6, 2026

होली के दौरान तलवार लहराकर दहशत फैलाने वाले बदमाशों को पुलिस ने दबोचा, तीन आरोपी गिरफ्तार

रायपुर। होली के दौरान राजधानी में तलवार लेकर दहशत फैलाने वाले बदमाशों को पुलिस ने गिरफ्तार किया है.…

ByByNandni Manik Mar 6, 2026

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Scroll to Top