• Home
  • छत्तीसगढ़
  • जंगल में मौत का साया: हाथी के हमले में बुजुर्ग की मौत, दहशत में ग्रामीण
Image

जंगल में मौत का साया: हाथी के हमले में बुजुर्ग की मौत, दहशत में ग्रामीण

रायगढ़। छत्तीसगढ़ के रायगढ़ जिले में जंगली हाथियों का आतंक थमने का नाम नहीं ले रहा है. धरमजयगढ़ वनमंडल के छाल रेंज अंतर्गत ग्राम चुहकीमार में एक जंगली हाथी के हमले से बुजुर्ग ग्रामीण की दर्दनाक मौत हो गई. घटना के बाद से पूरे इलाके में सन्नाटा पसरा हुआ है और ग्रामीणों के बीच भारी दहशत देखी जा रही है. सूचना मिलते ही वन विभाग की टीम और हाथी मित्र दल मौके पर पहुंचकर स्थिति को संभालने में जुट गए हैं.

मृतक की पहचान 70 वर्षीय गंगाराम सारथी के रूप में हुई है. जानकारी के अनुसार, गंगाराम रोजाना की तरह सुबह करीब 10 बजे लकड़ी लेने के लिए जंगल गया हुआ था. दोपहर लगभग ढाई बजे के आसपास जंगल में उसका सामना एक विशालकाय हाथी से हो गया. इससे पहले कि बुजुर्ग संभल पाता, हाथी ने उस पर हमला कर दिया और उसे कुचलकर मौत के घाट उतार दिया. फिलहाल वन विभाग ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम और मुआवजे की आगे की कार्रवाई शुरू कर दी है.

जिले में हाथियों की बढ़ती संख्या भी चिंता का विषय बनी हुई है. आंकड़ों के मुताबिक, इन दिनों रायगढ़ जिले में कुल 101 हाथी विचरण कर रहे हैं, जिनमें रायगढ़ वन मंडल में 59 और धरमजयगढ़ वन मंडल में 42 हाथी सक्रिय हैं. इन दलों में 32 नर और 48 मादा हाथियों के साथ 21 शावक भी शामिल हैं. चुहकीमार के जंगलों में अभी भी 12 हाथियों का दल मौजूद है, जिससे आसपास के रिहायशी इलाकों में खतरा बना हुआ है.

वहीं, बीती रात एक अन्य दंतैल हाथी ने लैलूंगा रेंज के कई गांवों में जमकर उत्पात मचाया. दंतैल ने टोंगोटोला, झारआमा, पाकरगांव और सागरपाली में पांच ग्रामीणों के मकानों को ध्वस्त कर दिया. इसके अलावा प्रेमनगर और कुडेकेला जैसे क्षेत्रों में फसलों और सिंचाई के पाइपों को भी भारी नुकसान पहुंचाया है. वन विभाग की टीमें प्रभावित क्षेत्रों में नुकसान का आंकलन कर रही हैं और ग्रामीणों को जंगल की ओर न जाने की हिदायत दी गई है.

Releated Posts

दुबई में फंसे छत्तीसगढ़ के तीन युवकों की सुरक्षित लौटाई, मदद के लिए सरकार से की थी अपील

बिलासपुर. पश्चिमी एशिया में जारी संघर्ष के बीच दुबई में पिछले 9 दिनों से फंसे छत्तीसगढ़ के तीन…

ByByNandni Manik Mar 6, 2026

जशपुर सड़क हादसे पर मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय ने व्यक्त किया दुख, घायलों के बेहतर इलाज के लिए दिए निर्देश

रायपुर। छत्तीसगढ़ के जशपुर जिले में भीषण सड़क हादसे पर सीएम विष्णुदेव साय ने दुख जताया है। उन्होंने…

ByByNandni Manik Mar 6, 2026

नितीश कुमार के राज्यसभा प्रवेश पर भूपेश बघेल ने साधा तंज, कहा – मोदी और शाह की चाल में फंस गए मुख्यमंत्री, सरकार को कानून व्यवस्था पर भी घेरा

रायपुर। छत्तीसगढ़ के पूर्व मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने बिहार के मुख्यमंत्री नितीश कुमार के राज्यसभा जाने को लेकर…

ByByNandni Manik Mar 6, 2026

होली के दौरान तलवार लहराकर दहशत फैलाने वाले बदमाशों को पुलिस ने दबोचा, तीन आरोपी गिरफ्तार

रायपुर। होली के दौरान राजधानी में तलवार लेकर दहशत फैलाने वाले बदमाशों को पुलिस ने गिरफ्तार किया है.…

ByByNandni Manik Mar 6, 2026

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Scroll to Top