• Home
  • छत्तीसगढ़
  • रसूखदारों द्वारा 8 वर्षों तक सामूहिक दुष्कर्म, दो आरोपी गिरफ्तार, अन्य की तलाश जारी
Image

रसूखदारों द्वारा 8 वर्षों तक सामूहिक दुष्कर्म, दो आरोपी गिरफ्तार, अन्य की तलाश जारी

दुर्ग। छत्तीसगढ़ केदुर्ग जिले में नाबालिग से गैंगरेप मामले में पुलिस ने दो आरोपियो को गिरफ्तार किया है।नाबालिग से पिछले 8 सालों से 6 लोग सामूहिक दुष्कर्म कर रहे थे। नाबालिग जब 14 वर्ष की थी तब से उसके साथ दुष्कर्म की वारदात को अंजाम दिया जा रहा था।

बताया जा रहा है कि रसूखदारों ने नाबालिग को पीडब्ल्यूडी में नौकरी लगाने का झांसा दिया था। इस मामले में एक दिन पहले महिला थाना पुलिस ने अपराध दर्ज किया था और दो आरोपियों को गिरफ्तार किया है। पुलिस ने बताया कि 30 जनवरी को पीड़िता अपनी मां के साथ थाना पहुंची और मामले की शिकायत की थी। आवेदन में उल्लेख किया गया है कि अप्रैल 2018 से अक्टूबर 2025 की अवधि के दौरान पीड़िता के नाबालिग होने की जानकारी होते हुए भी 6 आरोपियों ने उसके साथ सामूहिक दुष्कर्म किया। पुलिस ने धारा 65(1), 70(2) बीएनएस एवं पॉक्सो एक्ट की धारा 6, 12 के अंतर्गत अपराध दर्ज किया।

चार आरोपी फरार, तलाश में जुटी पुलिस

पुलिस ने आरोपी विजय स्वाइन (37 वर्ष) निवासी दुर्गा नगर पश्चिम भिलाई और अनिल चौधरी (60 वर्ष) निवासी जोन 1 को गिरफ्तार किया है। शेष आरोपियों के संभावित ठिकानों पर लगातार दबिश दी जा रही है। सामूहिक दुष्कर्म की पीड़िता नाबालिग से अब बालिग हो गई है। इस दुष्कर्म कांड में शहर के कई रसूखदारों के नाम आए हैं। पुलिस ने फिलहाल उनके नाम उजागर नहीं किए हैं। पुलिस का कहना है कि साक्ष्य के आधार पर जांच की जा रही है। घटना के चार आरोपी फरार हैं। उनकी तलाश की जा रही है। जल्द ही इस पूरे मामले का खुलासा किया जाएगा।।

Releated Posts

दुबई में फंसे छत्तीसगढ़ के तीन युवकों की सुरक्षित लौटाई, मदद के लिए सरकार से की थी अपील

बिलासपुर. पश्चिमी एशिया में जारी संघर्ष के बीच दुबई में पिछले 9 दिनों से फंसे छत्तीसगढ़ के तीन…

ByByNandni Manik Mar 6, 2026

जशपुर सड़क हादसे पर मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय ने व्यक्त किया दुख, घायलों के बेहतर इलाज के लिए दिए निर्देश

रायपुर। छत्तीसगढ़ के जशपुर जिले में भीषण सड़क हादसे पर सीएम विष्णुदेव साय ने दुख जताया है। उन्होंने…

ByByNandni Manik Mar 6, 2026

नितीश कुमार के राज्यसभा प्रवेश पर भूपेश बघेल ने साधा तंज, कहा – मोदी और शाह की चाल में फंस गए मुख्यमंत्री, सरकार को कानून व्यवस्था पर भी घेरा

रायपुर। छत्तीसगढ़ के पूर्व मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने बिहार के मुख्यमंत्री नितीश कुमार के राज्यसभा जाने को लेकर…

ByByNandni Manik Mar 6, 2026

होली के दौरान तलवार लहराकर दहशत फैलाने वाले बदमाशों को पुलिस ने दबोचा, तीन आरोपी गिरफ्तार

रायपुर। होली के दौरान राजधानी में तलवार लेकर दहशत फैलाने वाले बदमाशों को पुलिस ने गिरफ्तार किया है.…

ByByNandni Manik Mar 6, 2026

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Scroll to Top