• Home
  • छत्तीसगढ़
  • शिक्षक ने CAF जवान के साथ मिलकर साजिश रची; न्यूड वीडियो बनाकर 25 लाख रुपये की फिरौती मांगी। मामले में 5 आरोपी गिरफ्तार
Image

शिक्षक ने CAF जवान के साथ मिलकर साजिश रची; न्यूड वीडियो बनाकर 25 लाख रुपये की फिरौती मांगी। मामले में 5 आरोपी गिरफ्तार

जांजगीर-चांपा। छत्तीसगढ़ के जांजगीर-चांपा जिले के शिवरीनारायण थाना क्षेत्र में एक प्रोफेसर का अपहरण और लूट के मामले का पुलिस ने खुलासा किया है। पुलिस ने चार आरोपियों के अलावा एक नाबालिग को गिरफ्तार किया है। घटना का मास्टरमाइंड शिक्षक और सीएफ का जवान निकला है, जो काफी समय से अपने कर्तव्य से अनुपस्थित था। पुलिस ने आरोपियों से घटना में प्रयुक्त मोटरसाइकिल एवं पांच मोबाइल फोन भी जब्त किए गए हैं।

प्रोफेसर रामकुमार सिंह कंवर ने एक दिसंबर 2025 को थाना शिवरीनारायण में मामले की रिपोर्ट दर्ज कराई थी। उन्होंने बताया कि 28 नवंबर को कुछ लोगों ने उन्हें फोन कर खरौद बुलाया और फिर अगवा कर लिया। आरोपियों ने उनसे 25 लाख रुपये की मांग की। इस दौरान उन्हें मारपीट कर डराया-धमकाया गया और उनका न्यूड वीडियो बनाकर बैंक से 14 लाख रुपये की निकासी कराई। पैसा नहीं देने पर वीडियो वायरल करने की धमकी दी। इस दौरान प्रोफेसर ने अपनी जमा पूंजी नहीं देने की बात करते हुए बहसबाजी की तो सभी आरोपी भाग निकले। इसके बाद प्रोफेसर ने फिर बैंक में वापस पैसा जमा कराया।

मामले की गंभीरता को देखते हुए एसपी विजय कुमार पांडेय, एडिशनल एसपी उमेश कुमार कश्यप के नेतृत्व में पुलिस टीम गठित की गई। शिवरीनारायण पुलिस ने त्वरित कार्रवाई करते हुए घटना स्थल पर पहुंचकर पूछताछ शुरू की। अलग-अलग टीमों को आरोपियों की तलाश में लगाया गया। पुलिस ने सभी आरोपियों को हिरासत में लेकर पूछताछ की गई, जिसमें आरोपियों ने अपना जुर्म कबूल किया।

गिरफ्तार आरोपियों में करन दिनकर निवासी खाल्हेपारा, अरुण मनहर निवासी कुथुर थाना पामगढ़, श्यामजी सिन्हा निवासी रहसबेड़ा अकलतरा, कार्तिकेश्वर रात्रे निवासी खैरा थाना कसडोल, हाल निवासी चेउडीह पामगढ़ एवं विधि संघर्षरत बालक शाम‍िल है। आरोपियों के खिलाफ भारतीय न्याय संहिता की धारा 140(2), 308(2), 309(6), 61(2) के तहत मामला दर्ज कर उन्हें न्यायिक रिमांड पर आज जेल भेज दिया गया।

Releated Posts

होली के दौरान तलवार लहराकर दहशत फैलाने वाले बदमाशों को पुलिस ने दबोचा, तीन आरोपी गिरफ्तार

रायपुर। होली के दौरान राजधानी में तलवार लेकर दहशत फैलाने वाले बदमाशों को पुलिस ने गिरफ्तार किया है.…

ByByNandni Manik Mar 6, 2026

गुलाल लगाने के बहाने युवती को कमरे में ले जाकर किया सामूहिक दुष्कर्म, दो नाबालिग समेत चार आरोपी गिरफ्तार

कोंडागांव। जिले के केशकाल अनुविभाग के ईरागांव थाना क्षेत्र में होली के दूसरे दिन दिल दहला देने वाली…

ByByNandni Manik Mar 6, 2026

स्वास्थ्य विभाग में व्यवस्था दुरुस्त करने कलेक्टर सख्त, तीन BMO को नोटिस जारी

बलौदाबाजार। कलेक्टर कुलदीप शर्मा ने स्वास्थ्य विभाग के अधिकारियों की बैठक लेकर विभागीय कार्यों की समीक्षा की। उन्होंने…

ByByNandni Manik Mar 6, 2026

खरीदी केंद्र में धान की बोरियों पर पानी डालने का मामला सामने आया है। किसानों की शिकायत के बाद जांच के लिए प्रशासन की टीम मौके पर पहुंची

अभनपुर। अभनपुर विधानसभा क्षेत्र के भलेरा सहकारी समिति में धान की बोरियों में पानी डालने का मामला तूल…

ByByNandni Manik Mar 6, 2026

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Scroll to Top