• Home
  • छत्तीसगढ़
  • सोने के जेवरों की चोरी के शौक ने रिटायर्ड जवान को सलाखों के पीछे पहुँचाया: दोस्तों ने नाबालिग बेटे के जरिए किया चोरी, महिला खरीदार समेत 5 गिरफ्तार
Image

सोने के जेवरों की चोरी के शौक ने रिटायर्ड जवान को सलाखों के पीछे पहुँचाया: दोस्तों ने नाबालिग बेटे के जरिए किया चोरी, महिला खरीदार समेत 5 गिरफ्तार

बिलासपुर। शहर के सरकंडा क्षेत्र में नाबालिग युवकों के एक समूह ने महंगी थार गाड़ी खरीदने की योजना के तहत अपने ही दोस्त से घर का सोना चोरी करा लिया। आरोपियों ने पहले सेना के रिटायर्ड जवान के बेटे को नकली जेवर दिखाकर बहलाया और उससे घर से धीरे-धीरे करीब 15 तोला सोना चोरी कराया। बाद में सोना नहीं लाने पर उसे मारपीट की धमकी देकर ब्लैकमेल भी किया गया। मामले की शिकायत के बाद पुलिस ने कार्रवाई करते हुए 2 नाबालिग और एक महिला खरीदार समेत 5 आरोपियों को गिरफ्तार

बता दें कि भारतीय सेना से सेवानिवृत्त बहतराई निवासी सुशील कुमार शर्मा ने 14 मार्च को सरकंडा थाने में शिकायत दर्ज कराई। इसके बाद पुलिस ने त्वरित कार्रवाई करते हुए जांच शुरू की और नाबालिग आरोपियों के साथ चोरी का सोना खरीदने वाले लोगों को भी पकड़ लिया। पुलिस ने आरोपियों के कब्जे से चोरी हुए सोने के शत-प्रतिशत जेवर बरामद कर लिए हैं।

थार खरीदने की थी योजना

पुलिस पूछताछ में एक नाबालिग ने बताया कि सभी दोस्तों ने मिलकर थार गाड़ी खरीदने के लिए अपने-अपने घरों से सोना चोरी करने की योजना बनाई थी। इसी के तहत उन्होंने नकली सोना दिखाकर सुशील शर्मा के बेटे को असली सोना लाने के लिए उकसाया। हालांकि, चोरी किए गए सोने को बेचने के बाद भी रकम गाड़ी खरीदने के लिए पर्याप्त नहीं हुई, जिसके बाद आरोपियों ने पैसे खर्च कर दिए। पैसे खत्म होने पर वे फिर से सोना लाने के लिए दबाव बनाने लगे।

जनवरी से मार्च के बीच बेचा गया सोना

पुलिस के अनुसार, जनवरी से मार्च के बीच नाबालिगों ने करीब 15 तोला सोना अलग-अलग लोगों को बेच दिया था। सरकंडा थाना प्रभारी प्रदीप आर्य के नेतृत्व में एएसआई शैलेंद्र सिंह, हेड कांस्टेबल बलबीर सिंह और टीम ने महज 24 घंटे के भीतर आरोपियों को पकड़कर पूरा सोना बरामद कर लिया।

कम दाम में खरीदा गया चोरी का सोना

जांच में यह भी सामने आया कि खुशबू अग्रवाल नामक महिला ने नाबालिगों को झांसे में लेकर करीब 5 तोला से अधिक सोना औने-पौने दाम में खरीदा था। कुछ सोना गिरवी रखकर भी रकम हासिल की गई थी। पुलिस ने 2 नाबालिग और एक महिला खरीदार समेत 5 आरोपियों को गिरफ्तार किया है और आगे की जांच जारी है।

Releated Posts

छत्तीसगढ़ कांग्रेस प्रभारी सचिन पायलट का बड़ा बयान: देश में ऐतिहासिक बेरोजगारी, किसानों, LPG और अफीम के मुद्दों पर सरकार को घेरा

रायपुर। छत्तीसगढ़ कांग्रेस प्रभारी सचिन पायलट ने मुख्यमंत्री के उस बयान पर पलटवार किया है, जिसमें कहा गया…

ByByNandni Manik Mar 17, 2026

चार साल से प्रधान अध्यापकों के पद खाली: शिक्षकों ने दिया अल्टीमेटम, मार्च के अंत तक पदोन्नति सूची नहीं आई तो करेंगे आंदोलन

जगदलपुर। बस्तर संभाग में शिक्षा व्यवस्था से जुड़ा एक बड़ा मुद्दा अब आंदोलन की राह पकड़ता नजर आ…

ByByNandni Manik Mar 17, 2026

बेटियों ने निभाया बेटे का फर्ज: मां की अर्थी उठाई, बड़ी बेटी ने दी अंतिम संस्कार की अग्नि

बिलासपुर। समाज की परंपराओं और रूढ़ियों से अलग एक भावुक कर देने वाला दृश्य आज उस समय देखने…

ByByNandni Manik Mar 17, 2026

अवकाश के दौरान भी पंजीयन कार्यालय रहेंगे खुले, आदेश जारी

रायपुर. पंजीयन विभाग ने राजस्व संग्रह को ध्यान में रखते हुए महत्वपूर्ण निर्णय लिया है. मार्च माह के…

ByByNandni Manik Mar 17, 2026

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Scroll to Top