• Home
  • छत्तीसगढ़
  • ट्रक की टक्कर में अधेड़ की मौत, हादसे से आक्रोशित मोहल्लेवासियों ने थाने का घेराव किया
Image

ट्रक की टक्कर में अधेड़ की मौत, हादसे से आक्रोशित मोहल्लेवासियों ने थाने का घेराव किया

रायपुर। राजधानी रायपुर के रिंग रोड स्थित गोंदवारा के पास ट्रक की टककर से एक अधेड़ व्यक्ति की मौके पर ही मौत हो गई। घटना की सूचना मिलते ही मृतक के मोहल्ले गोगांव से बड़ी संख्या में लोग घटना स्थल पहुंचे। इसके बाद आक्रोशित परिजन और मोहल्लेवासियों ने थाने का घेराव कर आरोपी चालक के खिलाफ सख्त कार्रवाई और मुआवजे की मांग की। पूरा मामला गुढ़ियारी थाना क्षेत्र का है।

पुलिस ने मृतक के परिजनों को हादसे की सूचना देकर थाने बुलाया था। मृतक स्थानीय निवासी होने के कारण बड़ी संख्या में परिचित और मोहल्लेवासी भी थाने पहुंचे। मृतक के साले रोहित बागड़े ने बताया कि उनके जीजा बुधवार देर शाम करीब 7 बजे काम से घर लौट रहे थे, तभी पीछे से आ रहे ट्रक ने उन्हें टक्कर मारी और चालक मौके से फरार हो गया। उन्होंने मांग की है कि आरोपी चालक को जल्द गिरफ्तार कर उसके खिलाफ एफआईआर दर्ज की जाए और पीड़ित परिवार को मुआवजा दिया जाए।

ट्रक को जब्त कर आरोपी चालक की तलाश में जुटी पुलिस

इस मामले में थाना प्रभारी भेखलाल चंद्राकर ने बताया कि मृतक के शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है। घटना को लेकर एफआईआर दर्ज की जा रही है। हादसे की जांच जारी है। पुलिस ने संबंधित ट्रक को कब्जे में ले लिया है और चालक की तलाश की जा रही है। घटना के बाद क्षेत्र में कुछ देर के लिए तनाव का माहौल रहा, जिसे पुलिस ने समझाइश देकर शांत कराया।

Releated Posts

दुबई में फंसे छत्तीसगढ़ के तीन युवकों की सुरक्षित लौटाई, मदद के लिए सरकार से की थी अपील

बिलासपुर. पश्चिमी एशिया में जारी संघर्ष के बीच दुबई में पिछले 9 दिनों से फंसे छत्तीसगढ़ के तीन…

ByByNandni Manik Mar 6, 2026

जशपुर सड़क हादसे पर मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय ने व्यक्त किया दुख, घायलों के बेहतर इलाज के लिए दिए निर्देश

रायपुर। छत्तीसगढ़ के जशपुर जिले में भीषण सड़क हादसे पर सीएम विष्णुदेव साय ने दुख जताया है। उन्होंने…

ByByNandni Manik Mar 6, 2026

नितीश कुमार के राज्यसभा प्रवेश पर भूपेश बघेल ने साधा तंज, कहा – मोदी और शाह की चाल में फंस गए मुख्यमंत्री, सरकार को कानून व्यवस्था पर भी घेरा

रायपुर। छत्तीसगढ़ के पूर्व मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने बिहार के मुख्यमंत्री नितीश कुमार के राज्यसभा जाने को लेकर…

ByByNandni Manik Mar 6, 2026

होली के दौरान तलवार लहराकर दहशत फैलाने वाले बदमाशों को पुलिस ने दबोचा, तीन आरोपी गिरफ्तार

रायपुर। होली के दौरान राजधानी में तलवार लेकर दहशत फैलाने वाले बदमाशों को पुलिस ने गिरफ्तार किया है.…

ByByNandni Manik Mar 6, 2026

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Scroll to Top