• Home
  • छत्तीसगढ़
  • वरिष्ठ भाजपा नेता ने जमीन की नई गाइडलाइन दर का समर्थन किया, साथ ही कुछ महत्वपूर्ण बातों पर राय भी जताई
Image

वरिष्ठ भाजपा नेता ने जमीन की नई गाइडलाइन दर का समर्थन किया, साथ ही कुछ महत्वपूर्ण बातों पर राय भी जताई

रायपुर। जमीन की नई गाइडलाइन दरों में वृद्धि का भाजपा वरिष्ठ नेता और अधिवक्ता नरेश चंद्र गुप्ता ने समर्थन किया है। उन्होंने कहा कि नई गाइडलाइन दर खरीदी- बिक्री के वास्तविक मूल्य के आसपास है। ऐसा करने से कालाधन और भ्रष्टाचार पर लगाम लगेगी और सरकार को सही राजस्व की प्राप्ति भी होगी।

उन्होंने विपक्षियों के साथ-साथ पक्ष के नेताओं पर तंज कसते हुए यह भी कहा कि बढ़े दर का विरोध करने वाले क्या इस बात की गारंटी देंगे कि जो घटी गाइडलाइन दर चाहते हैं, उसी मूल्य पर वास्तविक रूप से सौदे होंगे और ऊपर से कोई नगदी का लेन-देन नहीं होगा। हो सकता है कि केवल और केवल कुछ स्थानों पर ही गाइडलाइन दर ज्यादा हो, केवल उसके संबंध में ही बात करना चाहिए। जनकल्याणकारी सरकार को चलाने के लिए समुचित और वास्तविक कर अवश्य ही मिलना चाहिए, तभी सरकार जनकल्याण के कार्य कर सकेगी।

उनका यह भी तर्क है कि जहां गाइडलाइन दर 1800 रुपये प्रति वर्ग फीट है, उसका सौदा (बिक्री) 6000 में हो रही है। यह बस इतना ही नहीं है, इसे बेचने का विज्ञापन पोर्टल में 6500 रुपये प्रति वर्ग फीट का किया जाता है। अतः सरकार का निर्णय बाजार भाव के समक्ष गाइडलाइन दर करना सर्वथा उचित एवं सही है।

वहीं उहोंने यह भी बताया कि गाइडलाइन दर 1800 रुपये प्रति वर्ग फीट है, उसका सौदा (बिक्री) 6000 में हो रही है। यह बस इतना ही नहीं है, इसे बेचने का विज्ञापन पोर्टल में 6500 रुपये प्रति वर्ग फीट का किया जाता है। इसलिए, सरकार का निर्णय बाजार भाव के समक्ष गाइडलाइन दर करना सर्वथा उचित और सही है।

Releated Posts

होली के दौरान तलवार लहराकर दहशत फैलाने वाले बदमाशों को पुलिस ने दबोचा, तीन आरोपी गिरफ्तार

रायपुर। होली के दौरान राजधानी में तलवार लेकर दहशत फैलाने वाले बदमाशों को पुलिस ने गिरफ्तार किया है.…

ByByNandni Manik Mar 6, 2026

गुलाल लगाने के बहाने युवती को कमरे में ले जाकर किया सामूहिक दुष्कर्म, दो नाबालिग समेत चार आरोपी गिरफ्तार

कोंडागांव। जिले के केशकाल अनुविभाग के ईरागांव थाना क्षेत्र में होली के दूसरे दिन दिल दहला देने वाली…

ByByNandni Manik Mar 6, 2026

स्वास्थ्य विभाग में व्यवस्था दुरुस्त करने कलेक्टर सख्त, तीन BMO को नोटिस जारी

बलौदाबाजार। कलेक्टर कुलदीप शर्मा ने स्वास्थ्य विभाग के अधिकारियों की बैठक लेकर विभागीय कार्यों की समीक्षा की। उन्होंने…

ByByNandni Manik Mar 6, 2026

खरीदी केंद्र में धान की बोरियों पर पानी डालने का मामला सामने आया है। किसानों की शिकायत के बाद जांच के लिए प्रशासन की टीम मौके पर पहुंची

अभनपुर। अभनपुर विधानसभा क्षेत्र के भलेरा सहकारी समिति में धान की बोरियों में पानी डालने का मामला तूल…

ByByNandni Manik Mar 6, 2026

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Scroll to Top